1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. March best tourist places : मार्च में मौसम सुहावना सुहावना होता है, इस पर्यटन स्थल की आबोहवा पर्यटकों को लुभाती हैं

March best tourist places : मार्च में मौसम सुहावना सुहावना होता है, इस पर्यटन स्थल की आबोहवा पर्यटकों को लुभाती हैं

मार्च के महीने में मौसम सुहावना हो जाता है। घूमने फिरने के लिहाज से यह मौसम बहुत सुखदायी होता है। इस महीने में 3 लंबे सप्ताहांत  अवकाश आने वाले हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

March best tourist places : मार्च के महीने में मौसम सुहावना हो जाता है। घूमने फिरने के लिहाज से यह मौसम बहुत सुखदायी होता है। इस महीने में 3 लंबे सप्ताहांत  अवकाश आने वाले हैं। इनमें से पहला 8 मार्च से लेकर 10 मार्च तक है। इसके बाद दूसरा 23 मार्च से 25 मार्च है, जबकि आखिरी वाला 29 मार्च से 31 तक है। आइए आज जानते है  मार्च में घूमने के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल (best tourist destination) बताते हैं।

पढ़ें :- रुद्रपुर में स्कूटी लूटने की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर हमला और फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज

तवांग (अरुणाचल प्रदेश) Tawang (Arunachal Pradesh)
तवांग पर्यटन स्थल भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है जो भूटान की सीमा से लगा हुआ हैं। बता दें कि तवांग समुद्र तल से 2669 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं।  तवांग की प्राकृतिक छंटा निराली है। इतना ही नहीं तवांग के बौद्ध मठ भी काफी प्रसिद्ध हैं। याक की सवारी, पहाड़ और नदी किनारे बने खूबसूरत होटल, फूलों की घाटी (Valley of Flowers) , कैंपिंग, बाइक राइडिंग और ब्रिज आदि यहां के मुख्य आकर्षण हैं जो पर्यटकों को लुभाते हैं।

बूंदी (राजस्थान) Bundi (Rajasthan)
राजस्थान का बूंदी एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है, जो खूबसूरत परिदृश्यों के बीच एक शांतिपूर्ण और आरामदेह छुट्टी बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है। यह पर्यटन स्थल धार्मिक स्थलों से लेकर खूबसूरत हवेली, प्राचीन किलों और बावड़ियों के लिए लोकप्रिय है। चित्रशाला, जिसे उम्मेद महल के नाम से भी जाना जाता है, बूंदी में घूमने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है। अगर आप इस पर्यटन स्थल की ओर रुख करें तो यहां स्थित तारागढ़ किला (Taragarh Fort) , नवल सागर झील, सुख महल, रामगढ़ विषधारी अभ्यारण्य और रानीजी की बाउरी आदि जगहों की यात्रा जरूर करें।

कोडैकानल (तमिलनाडु) Kodaikanal (Tamil Nadu)
तमिलनाडु में घूमने-फिरने की अनेकों जगहें हैं, जहां जानें के बाद आपका वापस आने का मन ही नहीं होगा। इन्ही में से एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, कोडैकानल। यह दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां आकर आप कोडै झील, कोकर का वॉक, पिने वन, कुरिंजी अंदावर मंदिर, डॉलफिन नोज, पेरूमाल पीक, फेयरी फॉल्स, बेयर शोला फॉल्स, फ्लोरा और फौना संग्रहालय आदि पर्यटन स्थल की सैर करके अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।

मरावन्थे बीच (कर्नाटक) Maravanthe Beach (Karnataka)
कर्नाटक की कोल्लूर और कोडाचाद्री पहाड़ी (Kodachadri Hill) के पास मारावंथे बीच स्थित है,  सफेद रेत के कारण अनछुए समुद्र तट के रूप में जाना जाता है। यह एक शांत जगह है, जहां आप कुछ क्षण प्रकृति नजारों का आनंद लेते हुए सुकून के बिता सकते हैं। वहीं यहां आकर आप प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ राजहंस जैसे कई तरह के जीव-जंतुओं और पक्षियों को भी देख सकते हैं।

पढ़ें :- Thrilling water sports :  लक्षद्वीप के ये द्वीप रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर , दिखेगा समुद्र का जादू

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...