1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Mark Zuckerberg’s luxurious mansion : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का आलीशान महल, जानें एरिया और खासियत

Mark Zuckerberg’s luxurious mansion : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का आलीशान महल, जानें एरिया और खासियत

मेटा के CEO अब आयरलैंड में एक ऐतिहासिक महल के मालिक बन गए हैं। इस महल का नाम स्ट्रैनकैली कैसल (Strancally Castle) है और यह दक्षिण-पूर्वी आयरलैंड में स्थित है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mark Zuckerberg’s luxurious mansion :  मेटा के CEO अब आयरलैंड में एक ऐतिहासिक महल के मालिक बन गए हैं। इस महल का नाम स्ट्रैनकैली कैसल (Strancally Castle) है और यह दक्षिण-पूर्वी आयरलैंड में स्थित है। इस प्रॉपर्टी के साथ 440 एकड़ की ज़मीन भी है। खबरों के अनुसार , ज़करबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने कई हफ़्ते पहले एक ‘ऑफ़-मार्केट’ डील के ज़रिए यह महल खरीदा था। हालांकि, यह सौदा अभी तक आयरलैंड के प्रॉपर्टी प्राइस रजिस्टर में दर्ज नहीं हुआ है।इस किले के मालिक पहले माइकल और जियानकार्ला एलन-बकली थे, जिन्होंने लगभग 25 साल पहले इस संपत्ति का अधिग्रहण किया था।

पढ़ें :- US-Canada Trade Deal : अमेरिका और कनाडा बीच ट्रेड डील कैंसिल, PM कार्नी ने ट्रंप सरकार को दी चेतावनी

जकरबर्ग का स्ट्रैंकली कैसल, ब्लैकवॉटर वैली में नदी किनारे बना है, इसे 19वीं सदी में गोथिक शैली में तैयार किया गया था। स्ट्रैंकली कैसल को 1830 के आसपास टोरी सांसद जॉन कीली के लिए बनाया गया था।

यह महल डबलिन में मेटा के इंटरनेशनल हेडक्वार्टर ( Meta International Headquarters ) से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। ज़करबर्ग के एक प्रवक्ता ने कहा, “मार्क और उनका परिवार इस ऐतिहासिक घर की देखभाल जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं और आयरलैंड में समय बिताने के लिए उत्सुक हैं, जहाँ मेटा का इंटरनेशनल हेडक्वार्टर है।”

ये महल 25 साल पहले प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म RAB कैपिटल (Private investment firm RAB Capital) के को-फाउंडर माइकल एलन-बकली और उनकी पत्नी जियानकार्ला ने खरीदा था. उन्होंने बताया- ”हम 25 साल से रह रहे अपने घर को प्यार के साथ छोड़ रहे हैं और स्ट्रैंकली कैसल (Strankly Castle) को बचाने और उसे ठीक करने का मौका मिलने के लिए शुक्रगुजार हैं।

पढ़ें :- पहाड़ों पर आतिशबाजी और भारी भ्रष्टाचार के बाद चीन का सख्त फैसला, विदेशी पर्वतारोहियों के लिए बंद कीं तिब्बत की चोटियां
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...