HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इन राशि वाले लोगो के लिए मंगल साबित होने जा रहा है शुभ, बनेंगे बिगड़े काम

इन राशि वाले लोगो के लिए मंगल साबित होने जा रहा है शुभ, बनेंगे बिगड़े काम

मंगल को ग्रहों का सेनापति और भूमि पुत्र माना जाता है। मंगल जनवरी 2022 में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा। मंगल इस दौरान धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि में मंगल के प्रवेश करने से कई राशि वालों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन राशियों को होगा लाभ-

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। मंगल को ग्रहों का सेनापति और भूमि पुत्र माना जाता है। मंगल जनवरी 2022 में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा। मंगल इस दौरान धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि में मंगल के प्रवेश करने से कई राशि वालों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन राशियों को होगा लाभ-

पढ़ें :- Herbs Astrology : जड़ी बूटियां दूर करती है ग्रहों के अशुभ प्रभाव, शुभ फलदायी मानी जाती हैं

मीन- मंगल(Mangal) राशि परिवर्तन से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। मेहनत से हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या- मंगल राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील कर सकते हैं।

मिथुन- मिथुन(Mithun Rashi) राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान बिजनेस या नौकरी में सफलता हासिल होगी। मंगल गोचर से आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान नया व्यापार शुरू करना लाभकारी रहेगा।

मेष- मंगल राशि परिवर्तन से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। गोचर काल में आपको धन लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ मिलेगा। मेष राशि वालों पर मंगल देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। मेष राशि मंगल ग्रह की स्वराशि है। ऐसे में आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी।

पढ़ें :- Vat Savitri Vrat 2024: इस दिन है वट सावित्री व्रत , जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...