1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. मार्शल ने भारत में लॉन्च किए ANC और हाई-रेज ऑडियो से लैस 80 घंटे की बैटरी वाले प्रीमियम हेडफोन्स

मार्शल ने भारत में लॉन्च किए ANC और हाई-रेज ऑडियो से लैस 80 घंटे की बैटरी वाले प्रीमियम हेडफोन्स

ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी मार्शल (Marshall) ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम ऑन-ईयर हेडफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपनी सिग्नेचर साउंड गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए इसमें कई आधुनिक फीचर्स जोड़ दिए हैं। इन नए हेडफोन्स की बिक्री बाजार में आज से शुरू हो गई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी मार्शल (Marshall) ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम ऑन-ईयर हेडफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपनी सिग्नेचर साउंड गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए इसमें कई आधुनिक फीचर्स जोड़ दिए हैं। इन नए हेडफोन्स की बिक्री बाजार में आज से शुरू हो गई है।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची, जापान से जैसे-तैसे 2 रनों से जीता भारत

कीमत और उपलब्धता

भारतीय बाजार में इसकी कीमत ₹19,999 तय की गई है। इच्छुक ग्राहक इसे मार्शल की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑथराइज्ड ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसमें दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इसमें एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (Active Noise Cancellation) मोड बंद रहने पर यह लगातार 80 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। वहीं, यदि Active Noise Cancellation ऑन रहता है फिर भी यूजर्स को 50 घंटे से ज्यादा का बैकअप मिलता है। इसके अलावा, इसमें जल्दी चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस फीचर के वजह से महज 15 मिनट की चार्जिंग में 9.5 घंटे का बैकअप देता है।

ऑडियो क्वालिटी और एडवांस फीचर्स

इसमें क्रिस्टल-क्लियर साउंड के लिए 32mm के कस्टमाइज्ड डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिसमें हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट होता हैं। यह हेडफोन लेटेस्ट Bluetooth 6.0 और Low Energy Audio को सपोर्ट करता है। बेहतर कनेक्टिविटी और साउंड के लिए इसमें Low Complexity Subband Codec (or Coding), Advanced Audio Coding, Low Complexity Communication Codec और हाई-क्वालिटी Lossless Digital Audio Codec कोडेक का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स मार्शल ऐप के जरिए इसके 3D स्पेशल ऑडियो (Soundstage) फीचर का भी मजा ले सकते हैं।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस

पोर्टेबल डिजाइन और रिपेयरेबल बैटरी

डिजाइन के मामले में इसे काफी हल्का और आरामदायक बनाया गया है, इसका कुल वजन महज 200 ग्राम है। यह फोल्डेबल डिजाइन में आता है। खराब होने पर यूजर इसकी बैटरी को खुद बदल सकते हैं। हेडफोन में एक कस्टमाइज़ेबल ‘M-बटन’ भी दिया गया है, जिसे Active Noise Cancellation सेटिंग्स, Equalizer या Spotify Tap के लिए सेट किया जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...