1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बैंक ऑफ इंडिया में महाफ्रॉड, लॉकर से सोने के 96 पैकेट गायब, पूर्व मैनेजर समेत 3 अफसर हिरासत में

बैंक ऑफ इंडिया में महाफ्रॉड, लॉकर से सोने के 96 पैकेट गायब, पूर्व मैनेजर समेत 3 अफसर हिरासत में

पुलिस की टीम बैंक ऑफ इंडिया की भारौल शाखा से ग्राहकों का करोड़ों रुपये का सोना गायब होने के मामले में जांच कर रही हैं। इसमें नामजद तीन आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है और अरांव थाने में उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस जांच कर रही है कि तिजाेरी की चाबी किन—किन लोगों के पास रहती थी।

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद। पुलिस की टीम बैंक ऑफ इंडिया की भारौल शाखा से ग्राहकों का करोड़ों रुपये का सोना गायब होने के मामले में जांच कर रही हैं। इसमें नामजद तीन आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है और अरांव थाने में उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस जांच कर रही है कि तिजाेरी की चाबी किन—किन लोगों के पास रहती थी। क्योंकि सोना तिजाेरी खोलकर गायब किया गया है।

पढ़ें :- कनाडा में 23 वर्षीय पंजाब की बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, दिल्ली का रहने वाला पार्टनर गिरफ्तार

थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, बैंक के स्टाफ और मुख्य चाबी धारक बासगांव निवासी दिलीप कुमार पिछले 27 मई से बिना बताए अनुपस्थित था। इसके चलते तिजाेरी से संबंधित कार्य रूका हुआ था। इस बीच उससे कोई संपर्क न होने पर शक हुआ। इसके बाद इस मामले की जानकारी आगरा कार्यालय को दी गई।

जांच के बाद वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधक अंकित और घिरोर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार को 15 जून को भारौल भेजा गया। इसके अलावा वीडियो रिकार्डिंग के साथ जब डुप्लीकेट चाबी से तिजोरी खोली गई तो उसमें गोल्ड के 96 पैकेट कम पाए गए थे जो लोन के बदले रखे गए थे। इतने सोने की कीमत करोड़ो रूपये अनुमान लगाए जा रहे हैं। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले में मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर इसमें पाए गए सभी दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इसमें तिजाेरी की चाबी रखने वाला कर्मचारी भी शामिल है।

पढ़ें :- यरुशलम में भारतीय मजदूर की खून से लथपथ मिली लाश, मचा हड़कंप, इजरायली नागरिक गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...