1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, जिला पदाधिकारियों का हुआ गठन

नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, जिला पदाधिकारियों का हुआ गठन

नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, जिला पदाधिकारियों का हुआ गठन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर स्थित एक हाल में आयोजित आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों की सुरक्षा एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ व युवा पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पढ़ें :- सपा, कांग्रेस की कथनी व करनी में बड़ा अंतर, ये पार्टियां कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

बैठक की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान से हुई। इसके बाद संगठन की कार्यप्रणाली, पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज में मीडिया की भूमिका पर विस्तृत मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, इसलिए उनके हितों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का गठन किया गया। निदेशक संतोष पांडेय और संरक्षक दिलीप त्रिपाठी की उपस्थिति में अरविंद कुमार त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कृष्णा गुप्ता जिला उपाध्यक्ष चुने गए, जबकि मनोज पांडेय को जिला मंत्री बनाया गया। सूरज कुमार को संगठन मंत्री तथा ऋषि जायसवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वे पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और उनके समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को निष्पक्ष, मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को आगे बढ़ाने, पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करने तथा समय-समय पर बैठकों के माध्यम से गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।

पढ़ें :- कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा वार, बोली-चूल्हा बुझा, उम्मीदें टूटीं, भाजपा के 'अच्छे दिनों' ने महिलाओं को वापस चूल्हे और धुएं में धकेला

इस अवसर पर विशाल अग्रहरि, सतीश यादव, अमित श्रीवास्तव, रजत सिंह, रितेश कुमार, प्रिंस यादव, उमेश मद्देशिया, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, रत्न गुप्ता, सुनील कुमार, विजय शुक्ला सहित कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...