1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Michelle O’Neill : मिशेल ओ नील बनीं उत्तरी आयरलैंड की पहली प्रधानमंत्री, रचा इतिहास

Michelle O’Neill : मिशेल ओ नील बनीं उत्तरी आयरलैंड की पहली प्रधानमंत्री, रचा इतिहास

सिन फेन की मिशेल ओ'नील ने उत्तरी आयरलैंड की पहली राष्ट्रवादी प्रथम मंत्री नियुक्त होने के बाद इतिहास रच दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Michelle O’Neill :  उत्तरी आयरलैंड (Northern Ireland) में शनिवार को राष्ट्रवादी नेता मिशेल ओ’नील को प्रांतीय सरकार की पहली प्रधानमंत्री बनाया गया है।  सिन फेन की मिशेल ओ’नील ने उत्तरी आयरलैंड की पहली राष्ट्रवादी प्रथम मंत्री नियुक्त होने के बाद इतिहास रच दिया है। राजनीतिक दल सिन फेन की नेता मिशेल ओ’नील उत्तरी आयरलैंड की प्रांतीय सरकार की फर्स्ट मिनिस्टर बनी हैं। उन्हें प्रोग्रेसिव आयरिश रिपब्लिकन की एक नई पीढ़ी का प्रतीक माना जाता है। मई, 2022 में चुनावों के बाद आए नतीजे में उनकी पार्टी ब्रिटिश क्षेत्र की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। नील को युवाओं के बड़े वर्ग का समर्थन मिला था।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

ओ’नील उत्तरी आयरलैंड के प्रथम मंत्री बनने वाले पहले आयरिश राष्ट्रवादी हैं। आयरलैंड गणराज्य की स्वतंत्रता के बाद, 1921 में उत्तरी आयरलैंड को यूके के एक संघवादी, प्रोटेस्टेंट-बहुल हिस्से के रूप में स्थापित किया गया था। समझौते के तहत एक पक्ष दूसरे की सहमति के बिना शासन नहीं कर सकता। ओ’नील को डीयूपी पार्टी की नेता और प्रथम उप मंत्री (उप प्रधानमंत्री) एमा लिटिल-पेनगेली के साथ सत्ता साझा करनी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...