अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग से कई क्षेत्रों पर इसका असर देखने को लि रहा है। दोनों देशों के हो रहे युद्ध से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Middle East Flights : अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग से कई क्षेत्रों पर इसका असर देखने को लि रहा है। दोनों देशों के हो रहे युद्ध से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मिडिल ईस्ट के शहरों के लिए उड़ानें रद्द हो गई है। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। राहत की बात ये है कि जंग की वजह से बाधित मिडिल ईस्ट का एयर स्पेस अब धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गया है। वहीं, मौजूदा एयर स्पेस की मदद से भारतीय एयरलाइंस ने गल्फ के लिए अपने फ्लाइट ऑपरेशन भी नए सिरे से बहाल करना शुरू कर दिए हैं। हालांकि फ्लाइट ऑपरेशन बहाली के लिए एयरलाइंस को अपने रूट और शेड्यूल दोनों में बदलाव भी करना पड़ा है। इसी कड़ी में इंडिगो ने भी अपने फ्लाइट नेटवर्क शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला किया है।
इंडिगो के अनुसार एयरलाइन अब सऊदी अरब और ओमान के लिए अपने रेगुलर शेड्यूल के करीब पहुंच चुकी है। सऊदी अरब के लिए 126 फ्लाइट्स और ओमान के लिए 28 वीकली फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी।
इसके अलावा, यूएई के लिए कुल 98 वीकली फ्लाइट्स निर्धारित की गई हैं। इस तरह कुल मिलाकर इंडिगो मिडिल ईस्ट के लिए 252 फ्लाइट्स प्रति सप्ताह ऑपरेट करेगी।
एयरलाइन का कहना है कि वह लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।