1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Garlic: लहसुन में छिपे हैं चमत्कारी गुण, खाने से होते हैं ये फायदे

Benefits of Garlic: लहसुन में छिपे हैं चमत्कारी गुण, खाने से होते हैं ये फायदे

लहसुन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।साथ ही पेट में एसिड को बनने से रोकता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो लहसुन का सेवन जरुर करें।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Garlic:  सब्जी की ग्रेवी और खाने में चार चांद लगाने वाला लहसुन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। लहसुन (Garlic) में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को अलग अलग बीमारियों से बचाने में मदद करते है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

लहसुन (Garlic) में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाये जाते है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस फाइबर, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, जिंक और थायमिन जैसे न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते है।

 benefits of garlic

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार लहसुन (Garlic) का खाली पेट सेवन करने से शरीर को कई गजब के फायदे होते है। लहसुन(Garlic)  एक पॉवरफुल एंटी ऑक्सीडेंट है, जब आप इसका कच्चे रुप में खाली पेट सेवन करते है तो यह शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

 benefits of garlic

पढ़ें :- Benefits of drinking clove water: डेली सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

खाली पेट कच्चा लहसुन (Garlic) खाने से पाचन से संबंधित परेशानियों में आराम मिलता है। लहसुन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।साथ ही पेट में एसिड को बनने से रोकता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो लहसुन का सेवन जरुर करें।

हाई ब्लड प्रेशर में भी लहसुन(Garlic)  फायदा करता है। नियमित सेवन करने से हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से निजात मिलती है। लहसुन का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है और बॉडी डिटॉक्स करना और शुगर लेवल को कंट्रोल करना भी शामिल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...