1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mitsubishi Pajero : मित्सुबिशी पजेरो ने की वापसी, 480Nm टॉर्क और 4WD इंजन के साथ मचाएगी धूम

Mitsubishi Pajero : मित्सुबिशी पजेरो ने की वापसी, 480Nm टॉर्क और 4WD इंजन के साथ मचाएगी धूम

मित्सुबिशी ने करीब पांच साल बाद अपनी आइकॉनिक ऑफ-रोड SUV Pajero को बिल्कुल नए अवतार में पेश कर दिया है। यूजर्स के दिलों में जगह बनाने वाली Pajero की अब पांचवीं जनरेशन पहले से ज्यादा बड़ी, लग्जरी और टेक्नोलॉजी से लैस है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mitsubishi Pajero : मित्सुबिशी ने करीब पांच साल बाद अपनी आइकॉनिक ऑफ-रोड SUV Pajero को बिल्कुल नए अवतार में पेश कर दिया है। यूजर्स के दिलों में जगह बनाने वाली Pajero की अब पांचवीं जनरेशन पहले से ज्यादा बड़ी, लग्जरी और टेक्नोलॉजी से लैस है। पांचवी जनरेशन पजेरो थाईलैंड में ट्राइटन के साथ तैयार होगी।
पहले थाई मार्केट में लॉन्च होगी, फिर फिस्कल 2026 में जापान और ऑस्ट्रेलिया, उसके बाद 2027 से आसियान, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट समेत करीब 100 देशों में पहुंचेगी।

पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज

वहीं डिज़ाइन और डायमेंशन के साथ एक्सटीरियर की बात करें तो यह पहली जनरेशन से लेगेसी में मिली बोल्ड, अपराइट प्रोपोर्शन और मजबूत हॉरिजॉन्टल लाइन्स हैं।

कमांडिंग लुक
पावरफुल फेंडर्स और स्कल्प्टेड बॉडी सरफेस इसे कमांडिंग लुक देते हैं।

टी-शेप्ड हेडलाइट्स मॉडर्न लुक
फ्रंट में केंडो से इंस्पायर्ड दो ग्रिल ऑप्शन- हॉरिजॉन्टल बार और हनीकॉम्ब उपलब्ध हैं। टी-शेप्ड हेडलाइट्स मॉडर्न लुक देती हैं। सी-पिलर रोल बार से इंस्पायर्ड है और रियर में हेक्सागोनल मोटिफ पुराने स्पेयर व्हील को नए अंदाज में पेश करता है। डायमेंशन लगभग 4920 मिमी लंबाई, 1925 मिमी चौड़ाई और 1910 मिमी ऊंचाई हैं।

थीम कलर्स
थीम कलर्स में आर्मर कॉपर मेटैलिक और फैंटम ब्लू मेटैलिक शामिल हैं।

पढ़ें :- Honda Diwali Discount :  होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट ,  मिल रही बंपर छूट

फीचर्स और सेफ्टी
एडवांस्ड इन्फोटेनमेंट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 16 बैकग्राउंड थीम वाले मीटर, यामाहा 12-स्पीकर सिस्टम, एकॉस्टिक ग्लास, वायरलेस चार्जर, हीटेड-वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा उपलब्ध हैं। मल्टीमीटर ऊंचाई, कम्पास, पिच-रोल एंगल जैसी जानकारी दिखाता है। सेफ्टी के लिए आठ एयरबैग्स है।

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
इसका 2.4-लीटर क्लीन डीजल इंजन (सिंगल वाइड-रेंज वीजीटी टर्बो) 150 किलोवाट पावर और 480 न्यूटन-मीटर टॉर्क (कुछ स्पेसिफिकेशन में 470 न्यूटन-मीटर) देता है। नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (स्पोर्ट मोड) के साथ पेयर है। सुपर सिलेक्ट 4डब्ल्यूडी-II (2एच, 4एच, 4एचएलसी, 4एलएलसी) और एस-एडब्ल्यूसी सिस्टम मौजूद हैं।
सात ड्राइव मोड
इसे सात ड्राइव मोड- इको, नॉर्मल, ग्रेवल, स्नो, मड, सैंड और रॉक के साथ खरीदा जा सकता है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...