1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Mizoram Assembly Election 2023: भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

Mizoram Assembly Election 2023: भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 (Mizoram Assembly Election 2023)के लिए बुधवार को अपने 12 उम्मीदवारों (12 Candidates) की पहली सूची जारी कर दी है। बता दें कि 40 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा (BJP)   ने उम्मीदवारों की यह पहली सूची जारी की है। इससे पहले बीते मंगलवार को कांग्रेस (Congress) ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 (Mizoram Assembly Election 2023)के लिए बुधवार को अपने 12 उम्मीदवारों (12 Candidates) की पहली सूची जारी कर दी है। बता दें कि 40 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा (BJP)   ने उम्मीदवारों की यह पहली सूची जारी की है। इससे पहले बीते मंगलवार को कांग्रेस (Congress) ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

कई बड़े चेहरों को कांग्रेस ने उतारा मैदान में

इस लिस्ट में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I (ST) से उम्मीदवार बनाया गया है। हाचेक (एसटी) से लालरिंडिका राल्ते, डंपा (एसटी) से लालमिंगथांगा सेलो और आइजोल उत्तर-II से लालरिनमाविया चुनाव लड़ेंगे।

मतगणना 3 दिसंबर को

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

मिजोरम में नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है और 21 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। साथ ही, उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मालूम हो कि 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...