1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे

नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे

नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: विधायक ऋषि त्रिपाठी ने रविवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों, वार्डों और बाजार क्षेत्रों में पहुँचकर सम्मानित नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों का कुशल-क्षेम जाना और जनता द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर जनसंवाद—पानी और सड़क होंगी प्राथमिकता
विधायक ने नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के आवास पर वार्डवासियों की बैठक की, जहाँ नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने और जर्जर सड़कों की समस्या को प्रमुखता से रखा।
वार्डवासियों ने बताया कि लंबे समय से स्वच्छ पानी और सड़क मरम्मत की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि पानी और सड़क की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने पेयजल विभाग और लोक निर्माण से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।

पढ़ें :- बिहार में NDA की प्रचंड जीत, नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने फोड़े पटाखे—बटी मिठाइयाँ

सोनौली में व्यापारियों के साथ बैठक—जाम, पानी और जांच में उत्पीड़न जैसे मुद्दे उठे

इसके बाद विधायक सोनौली पहुँचे, जहाँ गुरु मद्धेशिया की दुकान पर व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में व्यापारी नेता विजय रौनियार ने नगर की समस्याओं—पेयजल संकट, हाईवे पर जाम की समस्या तथा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के नाम पर कथित उत्पीड़न—को विस्तार से रखा।
विधायक ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर समाधान की दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाएंगे, ताकि व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।
बैठक में युवा भाजपा नेता रवि वर्मा, प्रताप मद्धेशिया, पवन जायसवाल, जगदीश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...