1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. 1 रन से वॉशिंगटन फ्रीडम नहीं जीत सकी खिताब, लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स पहली बार बनी MLC चैंपियन

1 रन से वॉशिंगटन फ्रीडम नहीं जीत सकी खिताब, लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स पहली बार बनी MLC चैंपियन

मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 का फाइनल आखिरी गेंदों तक रोमांच से भरपूर रहा। सांसें थाम देने वाले मुकाबले में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने वॉशिंगटन फ्रीडम को महज एक रन से हराकर पहली बार एमएलसी का खिताब अपने नाम कर लिया..

By Harsh 
Updated Date

मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 का फाइनल आखिरी गेंदों तक रोमांच से भरपूर रहा। सांसें थाम देने वाले मुकाबले में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने वॉशिंगटन फ्रीडम को महज एक रन से हराकर पहली बार एमएलसी का खिताब अपने नाम कर लिया। कम स्कोर वाले इस फाइनल में नाइट राइडर्स की जीत के सबसे बड़े नायक ऑलराउंडर सुनील नरेन और जेसन होल्डर रहे जिन्होंने तीन-तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

पढ़ें :- जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें: वैभव सूर्यवंशी के पास चमकने का मौका

165 रन का लक्ष्य, लेकिन एक रन से चूकी फ्रीडम

पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स की टीम 19.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। जवाब में 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी और खिताबी मुकाबला एक रन से गंवा बैठी।

नरेन और होल्डर ने वॉशिंगटन की तोड़ी कमर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम की शुरुआत बेहद खराब रही। सुनील नरेन ने मिचेल ओवेन (9), रचिन रवींद्र (7) और कप्तान स्टीव स्मिथ (8) को जल्दी पवेलियन भेज दिया। महज 29 रन के भीतर तीन बड़े विकेट गिरने से फ्रीडम दबाव में आ गई। निखिल चौधरी और आंद्रेस गाउस ने चौथे विकेट के लिए अहम साझेदारी कर टीम को मुकाबले में लौटाने की कोशिश की लेकिन जेसन होल्डर ने पहले निखिल (25) और फिर बेन ड्वारशुइस (1) को आउट कर फ्रीडम को दो बड़े झटके दिए। इसके बाद उन्होंने 40 रन बनाकर खेल रहे आंद्रेस गाउस का भी विकेट लेकर जीत की राह आसान कर दी।

पढ़ें :- निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया का बड़ा दाव: चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस प्लेयर की हुई एंट्री

ओब्स पीनार की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी टीम

एक समय मुकाबला पूरी तरह नाइट राइडर्स की पकड़ में था लेकिन ओब्स पीनार ने अकेले दम पर मैच पलटने की कोशिश की। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। हालांकि आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरते ही फ्रीडम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा और टीम जीत से सिर्फ एक रन दूर रह गई।

नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रही। टीम को अच्छी शुरुआत कोलिन मुनरो और आंद्रे फ्लेचर ने दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। फ्लेचर ने 47 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि मुनरो ने 40 रन बनाए। इन दोनों के आउट होते ही पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 164 रन पर सिमट गई। आंद्रे रसेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से बेन ड्वारशुइस ने तीन विकेट झटके, जबकि मिचेल ओवेन, निखिल चौधरी और रचिन रवींद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए। हालांकि उनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद टीम खिताब नहीं बचा सकी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...