1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मनरेगा लोगों की आवाज थी, उनका अधिकार था जिसे पीएम नरेंद्र मोदी खत्म करने में हैं लगे: राहुल गांधी

मनरेगा लोगों की आवाज थी, उनका अधिकार था जिसे पीएम नरेंद्र मोदी खत्म करने में हैं लगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा, कुछ साल पहले BJP ने 'तीन काले कृषि कानून' लाकर किसानों पर आक्रमण किया था लेकिन किसानों और हम सबने नरेंद्र मोदी पर दबाव डाल कर उसे रोक दिया। अब उसी तरह का हमला मजदूरों पर करने की कोशिश हो रही है। दिल्ली की केंद्र सरकार निर्णय लेगी कि किस राज्य को कितना पैसा भेजा जाएगा। BJP शासित राज्य में ज्यादा पैसा जाएगा और विपक्ष शासित राज्य में कम पैसा जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली के जवाहर भवन, में आयोजित ‘राष्ट्रीय मनरेगा मजदूर सम्मेलन’ में सभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, मनरेगा ने गरीबों को अधिकार दिया था। इसके पीछे की सोच थी कि जिसे भी काम की जरूरत हो, वो सम्मान के साथ काम मांग सके। वहीं, मनरेगा को पंचायती राज के तहत चलाया जाता था। मनरेगा में लोगों की आवाज थी, उनका अधिकार था-जिसे नरेंद्र मोदी खत्म करने में लगे हैं। इससे पहले मोदी सरकार किसानों के खिलाफ काले कानून लेकर आई थी, जिसे किसानों ने रोक दिया। जो अन्याय किसानों के साथ किया गया था, वही अब मजदूरों के साथ किया जा रहा है।

पढ़ें :- सड़क, पानी और पुल ले रहे जान...युवराज की मौत पर राहुल गांधी बोले-देयर इज नो अकाउंटबिलिटी

राहुल गांधी ने आगे कहा, कुछ साल पहले BJP ने ‘तीन काले कृषि कानून’ लाकर किसानों पर आक्रमण किया था लेकिन किसानों और हम सबने नरेंद्र मोदी पर दबाव डाल कर उसे रोक दिया। अब उसी तरह का हमला मजदूरों पर करने की कोशिश हो रही है। दिल्ली की केंद्र सरकार निर्णय लेगी कि किस राज्य को कितना पैसा भेजा जाएगा। BJP शासित राज्य में ज्यादा पैसा जाएगा और विपक्ष शासित राज्य में कम पैसा जाएगा। केंद्र सरकार ही तय करेगी कि कब कहां काम होगा, किसको कितनी मजदूरी मिलेगी। जो अधिकार मजदूरों को मिलते थे, अब वह ठेकेदारों को मिलेंगे। BJP की विचारधारा है कि देश का धन, संपत्ति चुने हुए हाथों में हो और वही लोग इस देश को चलाएं। BJP चाहती है कि देश का पूरा धन अमीरों के हाथ में चला जाए, ताकि गरीब, दलित और आदिवासी लोग उनपर निर्भर हो जाएं और उनकी बात मानें।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी देश का पूरा धन खींचकर अंबानी और अडानी के हाथों में दे रहे हैं और गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा, BJP चाहती है कि देश से लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ का कॉन्सेप्ट खत्म हो जाए। ये लोग आजादी से पहले वाला हिंदुस्तान फिर से लाना चाहते हैं। BJP वाले डरपोक लोग हैं, इन्हें रोकने के लिए हमें एक साथ खड़ा होना होगा। जिस दिन हम सभी साथ आ गए, उस दिन नरेंद्र मोदी को पीछे हटना पड़ेगा और मनरेगा फिर से बहाल हो जाएगा।

 

 

 

 

पढ़ें :- कांग्रेस ने वीडियो शेयर दागा सवाल, योगी जी क्या यही वो 'सुरक्षित उत्तर प्रदेश' है जिसका ढिंढोरा पूरी दुनिया में पीटा जा रहा है?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...