1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA में इतने फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी

मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA में इतने फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी

दिवाली (Diwali)  से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) केंद्रीय कर्मचारियों को बुधवार को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा (DA Hike) करने का ऐलान कर दिया है। इस इजाफे के बाद डीए बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। इससे पहले इसी साल मार्च में 4 फीसदी का डीए हाइक (DA Hike) मिला था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिवाली (Diwali)  से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) केंद्रीय कर्मचारियों को बुधवार को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा (DA Hike) करने का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने 3 फीसदी डीए बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर दिए जाने का भी ऐलान कर दिया है. इस इजाफे के बाद डीए बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। इससे पहले इसी साल मार्च में 4 फीसदी का डीए हाइक (DA Hike) मिला था।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

कर्मचारियों का डीए 53 फीसदी

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 फीसदी DA मिल रहा था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिवाली से पहले ही सरकार इसमें 3 फीसदी का इजाफा करके उन्हें बड़ा तोहफा दे दिया है। डीए में ये ताजा बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा। मतलब केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली (Diwali) और भी रोशन हो गई है, क्योंकि उनकी सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। इस लिहाज से देखा जाए तो कर्मचारियों को जुलाई, अगस्‍त और सितंबर महीने का एरियर भी जोड़कर दिया जाएगा।

साल 2024 का ये दूसरा DA Hike

आम तौर पर केंद्र सरकार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के डीए में संशोधन करती है। इससे पहले बीते 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी DA Hike का तोहफा दिया था। इस इजाफे के साथ उन्होंने मिलने वाला महंगाई भत्ता 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया था। अब ताजा इजाफे के बाद ये बढ़कर 53 फीसदी हो गया है।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

कर्मचारियों की सैलरी का कैलकुलेशन

अब बात करते हैं कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 3 फीसदी के इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। तो कैलकुलेशन के मुताबिक, किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपये है, तो फिलहाल 50 फीसदी पर उनका महंगाई भत्ता 27,600 रुपये है। वहीं अगर डीए 53 फीसदी हो जाता है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 29,256 रुपये हो जाएगा। यानी कर्मचारियों का वेतन 29,256 रुपये – 27,600 रुपये = 1,656 रुपये बढ़ेगा। यहां बता दें कि कर्मचारियों को मिलने वाले डीए की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) से संबंधित होती है, जो बीते 12 महीनों में रिटेल इन्‍फ्लेशन को ट्रैक करता है। दुनिया के महंगाई के दबाव और बढ़ती लागतों के साथ, यह निर्णय देश भर में घरेलू बजट के मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण है।

कितना मिलेगा एरियर का पैसा
जैसा कि हमने आपको बताया कि 40 हजार रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारी को 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी पर हर महीने 1,200 रुपये का अतिरिक्‍त महंगाई भत्‍ता मिलना शुरू हो जाएगा। चूंकि, यह बढ़ोतरी जुलाई से ही प्रभावी मानी जा रही है, लिहाजा कर्मचारी को जुलाई, अगस्‍त और सितंबर महीने का एरियर भी दिया जाएगा। इस तरह एरियर के रूप में भी उन्‍हें 3,600 रुपये मिलेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...