1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरी दुनिया में मोदी सरकार की हो रही है फजीहत, चुनावी बांड ने भाजपा की बजा दी बैंड : अखिलेश यादव

केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरी दुनिया में मोदी सरकार की हो रही है फजीहत, चुनावी बांड ने भाजपा की बजा दी बैंड : अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान का आगाज करने कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। कहा कि एक तरफ भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार जाती दिखने की घबराहट में विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कन्नौज। लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान का आगाज करने कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। कहा कि एक तरफ भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार जाती दिखने की घबराहट में विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है। पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से गिरफ्तार करवाया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा लिया।

पढ़ें :- UP Assembly Elections 2027 : बसपा ने खोल दिए अपने पत्ते, इस सीट से आशीष पांडेय उम्मीदवार घोषित, 40 से 50 सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चुने हुए मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने दुनिया भर में फजीहत करवा दी है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी विरोध में कई देशों में इसके खिलाफ आवाज उठ रही है। कहा कि चुनाव हारने के डर से भाजपा चुने हुए मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करवा रही है। सवाल यह है कि लोकतंत्र में झूठे मुकदमे लगाकर किसी भी मुख्यमंत्री पद पर बैठे इंसान को जेल भेज देंगे आप? कैबिनेट के डिसीजन को आप नहीं मानेंगे? इंस्टीट्यूशंस को कोई कमजोर कर रहा है तो भारतीय जनता पार्टी है।

विश्वगुरू बनने का दावा कर रहे थे, अब दुनिया में थू-थू हो रही है। यह कार्रवाई घबराहट में की जा रही है। भाजपा वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। झूठ बोलकर देश की सत्ता हासिल की। अब हकीकत सामने आने पर सरकारी एजेंसियाें का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में नौ बार पेपर लीक का मुद्दा उठाया। कहा कि युवाओं में नाराजगी है।

जनता को मिली महंगाई

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि चुनावी बांड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर कंपनियों से चुनावी चंदा लिया गया। बदले में उन्हें मनमाना मुनाफा कमाने की छूट दी गई। इस कारण महंगाई बढ़ी है। कोरोना के दौरान जिस वैक्सीन को लेकर शोर मचा रहे थे, उस कंपनी से भी करोड़ों का चंदा ले लिया। इसी बहाने कंपनियों को खुली छूट दी गई। नतीजे में महंगाई बढ़ गई। ज्यादा मुनाफा कमाना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। अब इस चंदा वसूली की हकीकत सामने आने के बाद भाजपा के पास जवाब नहीं है। जनता के सामने इनकी हकीकत सामने आ गई है।

जो शहर कभी अपनी सुगंध के लिए जाना जाता था, वह सांसद की करतूतों की वजह से जाना जा रहा है

पढ़ें :- Epstein Files : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से मिलना उनकी 'बहुत बड़ी गलती' थी, मांगी माफी

अखिलेश यादव ने कहा कि किडनी की बीमारी के बाद सबसे ज्यादा कोई बीमारी फैल रही है तो कैंसर बीमारी है, इसीलिए हमने कन्नौज में कैंसर के लिए अलग से डिपार्टमेंट बनवाया था। भारतीय जनता पार्टी ने कन्नौज के विकास को रोका है। जो शहर कभी अपनी सुगंध के लिए जाना जाता था, वह सांसद की करतूतों की वजह से जाना जा रहा है। कितना लूटा इन्होंने, किसी से 1000 करोड़, किसी से 500 करोड़, किसी से 400 करोड़ ले लिए। बताओ वैक्सीन वालों से चंदा वसूला कि नहीं वसूला? ऐसे हैं भाजपा के लोग।

नॉर्थ ईस्ट में इन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं ढूंढे, क्या चीन से घबराती है भाजपा?

नॉर्थ ईस्ट में इन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं ढूंढे, लद्दाख जा नहीं सकती भाजपा। रेजांगला जैसा मेमोरियल जो चीन ने तोड़ दिया उसके बारे में क्यों चुप हैं ये लोग? क्या चीन से घबराती है भाजपा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...