1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) देश के कर्मचारियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा:मनीष सिसोदिया

मोदी सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) देश के कर्मचारियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा:मनीष सिसोदिया

आप नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) की एकीकृत पेंशन योजना नई पेंशन योजना से भी ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि यह देश के कर्मचारियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि इस पेंशन योजना से देश के अर्ध सैनिक बलों को निकालकर बाहर कर दिया गया है। वो इस दायरे में नहीं आएंगे क्योंकि उनकी सर्विस 25 साल की होती ही नहीं है।'

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आप नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) की एकीकृत पेंशन योजना नई पेंशन योजना से भी ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि यह देश के कर्मचारियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि इस पेंशन योजना से देश के अर्ध सैनिक बलों को निकालकर बाहर कर दिया गया है। वो इस दायरे में नहीं आएंगे क्योंकि उनकी सर्विस 25 साल की होती ही नहीं है।’

पढ़ें :- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़े फैसले, प्रवक्ता नियुक्त होगा, CEO के चयन पर एक महीने बाद फैसला

उन्होंने आगे कहा कि हर महीने 10 प्रतिशत पेंशन के नाम पर कटेगा और उसके बाद पूरा पैसा सरकार अपने पास रख लेगी। अंतिम के 12 महीनों का औसत निकालकर 6 महीने की तनख्वाह दे दी जाएगी। कुल मिलाकर यह NPS से भी ज्यादा बेकार योजना है। देश के कर्मचारियों के साथ मोदी सरकार ने बहुत बड़ा धोखा किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...