1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Monsoon Alert: अगले 4-5 दिनों में केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, किसानों को मिलेगी राहत

Monsoon Alert: अगले 4-5 दिनों में केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, किसानों को मिलेगी राहत

देश में इस बार तय समय से पहले ही मॉनसून दस्तक दे सकता है। अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल पहुंचने की संभावना है। दरअसल, एक जून की सामान्य तिथि से पहले इस बार मॉनसून दस्तक दे रहा है। अगर ऐसा होता है तो मॉनसून 2009 के बाद से सबसे जल्दी दस्तक देगा। तब यह 23 मई को शुरू हुआ था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Monsoon Alert: देश में इस बार तय समय से पहले ही मॉनसून दस्तक दे सकता है। अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल पहुंचने की संभावना है। दरअसल, एक जून की सामान्य तिथि से पहले इस बार मॉनसून दस्तक दे रहा है। अगर ऐसा होता है तो मॉनसून 2009 के बाद से सबसे जल्दी दस्तक देगा। तब यह 23 मई को शुरू हुआ था।

पढ़ें :- PM नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के कोबा तीर्थ में 'सम्राट संप्रति संग्रहालय' का किया उद्घाटन

मंगलवार को आईएमडी ने मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल में मॉनसून के दस्तक देने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। आम तौर पर दक्षिण—पश्चिम मॉनसून एक जून तक केरल में दस्तक देता था और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

पिछले साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में मॉनसून ने दस्तक दी थी। 2023 में मानसून 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को केरल पहुंच था। आईएमडी ने अप्रैल में 2025 के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान लगाया था। इसमें अल नीनो की स्थिति की संभावना को खारिज कर दिया गया था। अल नीनो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से के लिए जिम्मेदार होता है।

किसानों को मिलेगी राहत
देश में जल्द मॉनसून आने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। किसानों को धान की रोपाई में काफी राहत मिलेगी। दरअसल, जून के आखिरी महीने से धान की रोपाई शुरू हो जाती है, जिसके लिए पानी की काफी जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में मॉनसून के जल्दी आने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

 

पढ़ें :- Assam Election : बीजेपी ने घोषणापत्र में असम की जनता से किए 31 वादे, 5 लाख करोड़ का निवेश और मूल निवासियों की सुरक्षा की गारंटी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...