1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Monsoon Tourism : बारिश में पहाड़ों की नेचुरल ब्यूटी दोगुनी हो जाती है , मानसून में देखें यहां खूबसूरती

Monsoon Tourism : बारिश में पहाड़ों की नेचुरल ब्यूटी दोगुनी हो जाती है , मानसून में देखें यहां खूबसूरती

रिमझिम बारिश की फुहारों और पहाड़ों की नेचुरल ब्यूटी का आनंद उठाने के लिए कुछ पर्यटन स्थलों का नजारा दिल को छू जाता है। भारत में कुछ पर्यटन स्थल ऐसे हैं जहां सैर सपाटे के लिए मानसून का मौसम सर्वोत्तम होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Monsoon Tourism :  रिमझिम बारिश की फुहारों और पहाड़ों की नेचुरल ब्यूटी का आनंद उठाने के लिए कुछ पर्यटन स्थलों का नजारा दिल को छू जाता है। भारत में कुछ पर्यटन स्थल ऐसे हैं जहां सैर सपाटे के लिए मानसून का मौसम सर्वोत्तम होता है। हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी नेचुरल ब्यूटी मानसून में और ज्यादा बढ़ जाती है।

पढ़ें :- 112 किमी की नई रेल लाइन से बदल सकती है नैमिषारण्य की तस्वीर, मथुरा से सीधी कनेक्टिविटी: पर्यटन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

लोनावाला
महाराष्ट्र में लोनावाला टूरिस्ट डेस्टिनेशन मानसून  के मौसम में और भी सुंदर नजर आता है। रिमझिम बारिश और हरे-भरे पहाड़ों को छूते बादलों का नजारा मन को मोह लेता है।  यहां हरियाली के अलावा सड़क पर गिरते कई झरने भी हैं जो यहां की खूबसूरती में  चार चांद लगाने का काम करते हैं। मुंबई शहर की भागदौड़ से दूर शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो इस मानसून में लोनावाला की सैर जरूर करके आएं।

मुन्नार 
केरल के मुन्नार में मानसून  स्वर्ग से कम नहीं लगता है। चाय  के बागानों, हरियाली से भरे पहाड़, धुंध की चादर से घिरा आसमान और बारिश के कारण ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक नजर आती है। मुन्नार को दक्षिण भारत का स्वर्ग तक माना जाता है। फ्लाइट  से यहां आने के लिए आपको कोचीन एयरपोर्ट पर उतरना होगा।

शिलांग
बादलों के निवास में बसा, मेघालय में शिलांग मानसून के दौरान भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में शीर्ष पर है। अपनी मनमोहक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला यह पहाड़ी शहर मानसून के दौरान और भी अद्भुत दिखता है। यदि आपको भीगने में कोई आपत्ति नहीं है, तो यह स्थान एक आदर्श स्थान है।

 

पढ़ें :- इंतजार की घड़ियां खत्म और रोमांच शुरु, ऋषिकेश में आज से गंगा की लहरों पर फिर दिखाई देगा राफ्टिंग का जुनून

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...