1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के पिता से निकाह किया: अब एक ही घर में रहेंगे 9 बच्चे

3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के पिता से निकाह किया: अब एक ही घर में रहेंगे 9 बच्चे

मुरादाबाद के रानीनागल गांव में तीन बच्चों की मां तबस्सुम की दूसरी शादी चर्चा में है। करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में पति रियाजुल की मौत के बाद तबस्सुम अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात कोरबांकू निवासी मोहम्मद उमर से हुई...

By Harsh 
Updated Date

मुरादाबाद के रानीनागल गांव में तीन बच्चों की मां तबस्सुम की दूसरी शादी चर्चा में है। करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में पति रियाजुल की मौत के बाद तबस्सुम अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात कोरबांकू निवासी मोहम्मद उमर से हुई। उमर के भी छह बच्चे हैं और उनकी पहली पत्नी अब उनके साथ नहीं रहतीं।

पढ़ें :- चारपाई पर गर्भवती महिला, नीचे उफनता नाला… चित्रकूट में रास्ता बंद तो ऐसे पार कर रहे ग्रामीण

दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो उन्होंने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। परिवार को बताए बिना दोनों ने कलियर शरीफ में निकाह किया और बाद में कोर्ट मैरिज भी कर ली। शादी की जानकारी सामने आने पर परिवार में विरोध हुआ और मामला गांव की पंचायत तक पहुंच गया।

पंचायत में दोनों ने कहा- साथ रहेंगे

ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन की मौजूदगी में हुई पंचायत में दोनों से उनकी मर्जी पूछी गई। तबस्सुम और उमर ने साफ कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है और अब साथ रहना चाहते हैं। उमर ने तबस्सुम और उनके तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाने की बात भी कही। बताया गया कि मकान, प्लॉट और बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर हलफनामा भी दिया गया है। पंचायत में सहमति बनने के बाद तबस्सुम अपने तीन बच्चों और गृहस्थी के सामान के साथ उमर के घर चली गईं। अब दोनों के परिवार में कुल नौ बच्चे हैं। यही वजह है कि यह शादी गांव में खास चर्चा का विषय बनी हुई है।

तबस्सुम के लिए यह पति की मौत के करीब पांच साल बाद जिंदगी की नई शुरुआत है। वहीं उमर भी अपने पुराने वैवाहिक रिश्ते से अलग होने के बाद नई गृहस्थी बसा रहे हैं। दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद अपने फैसले पर कायम रहने का फैसला किया है।

पढ़ें :- लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: पत्नी की हत्या के बाद मानस का व्हाट्सऐप स्टेटस वायरल, लिखा: पत्नि चीट कर रहीं..

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...