HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 99 फीसदी से अधिक पुलिसकर्मियों ने दिया चल-अचल संपत्ति का विवरण : डीजीपी प्रशांत कुमार

99 फीसदी से अधिक पुलिसकर्मियों ने दिया चल-अचल संपत्ति का विवरण : डीजीपी प्रशांत कुमार

यूपी (UP) में अभी तक जिन भी कर्मचारियों ने अपनी चल- अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दिया है। उन पर योगी सरकार (Yogi Government) सख्ती दिखाते हुए सितंबर महीने में उनकी सैलरी रोक सकती है। सरकार ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जो कर्मचारी 30 सितंबर तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देंगे उन्हें वेतन नहीं मिलेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में अभी तक जिन भी कर्मचारियों ने अपनी चल- अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दिया है। उन पर योगी सरकार (Yogi Government) सख्ती दिखाते हुए सितंबर महीने में उनकी सैलरी रोक सकती है। सरकार ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जो कर्मचारी 30 सितंबर तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देंगे उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। आज सोमवार तक मानव संपदा पोर्टल (Human Resource Portal) पर अपनी संपत्ति का ब्योरा देने को अंतिम अवसर है।

पढ़ें :- हरियाणा को मोदी सरकार से सिर्फ बड़े-बड़े वादे मिले, 10 साल सरकार में रहते हुए BJP ने क्यों नहीं पूरे किए वादे : प्रियंका गांधी

इसी बीच डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) का सोमवार को बड़ा बयान सामने आया है। श्री कुमार ने बताया कि 99 फीसदी से अधिक पुलिसकर्मियों ने संपत्ति का विवरण दे दिया है। प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने बताया कि 3,15,857 पुलिसकर्मियों ने ब्योरा दे दिया है। श्री कुमार ने बताया कि जिन्होंने जानकारी नहीं दी वे लंबे समय से गैरहाजिर’ या फिर निलंबित पुलिसकर्मियों ने ब्यौरा नहीं दिया है। संपत्तियों का ब्यौरा देने का आज आखिरी दिन है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...