HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इन बुरी आदतों वाली महिलाओं के घरों में नहीं होता मां लक्ष्मी का वास, घर में आता है दुख और दरिद्रता

इन बुरी आदतों वाली महिलाओं के घरों में नहीं होता मां लक्ष्मी का वास, घर में आता है दुख और दरिद्रता

इसलिए पुराने समय से महिलाओं को सुबह जल्दी उठना घर की साफ सफाई करना और स्नान आदि करके कीचन में प्रवेश करने को कहा गया है। आज के समय में इन बातों को बहुत कम ही लोग फॉलो करते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महिलाओं को मां लक्ष्मी का रुप माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को हमेशा खुश रहना चाहिए जिस घर में महिलाएं खुश रहती हैं वहां मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

पढ़ें :- जानिए...अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए क्या रहेगा शुभ समय

इसलिए पुराने समय से महिलाओं को सुबह जल्दी उठना घर की साफ सफाई करना और स्नान आदि करके कीचन में प्रवेश करने को कहा गया है। आज के समय में इन बातों को बहुत कम ही लोग फॉलो करते है।

कुछ महिलाओं की बुरी आदतों की वजह से घर में दुख और कलेश आता है। हिंदू धर्म में महिलाओं की कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया गया है जिसकी वजह से घर में दुख, दरिद्रता आती है। ऐसे बुरे गुण वाली महिलाएं जहां रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होचा है। बुरी आदतों में से एक है आटे को जरुरत से अधिक गूंथना और रोटी बनाकर आटा बचाकर फ्रिज में रख लेना। ताकि दोबारा फस आटे की रोटी बनाने में इस्तेमाल कर सकें। ऐसा करने से घर की सुख समृद्धि नहीं आती।

इसके अलावा कई महिलाओं की आदत होती है की घर आए मेहमानों को देख कर उनका स्वागत सत्कार करने की बजाय मुंह बनाने लगती है। हिंदू धर्म में मेहमानों को अतिथि को भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए मेहमानों का सम्मान और सेवा सत्कार करें।
कुछ महिलाओं की आदत होती है सुबह देर तक सोती है और शाम को सूर्यास्त के तुरंत बाद सो जाती है। या सूर्यास्त के समय बिस्तर पर लेती रहती है।इससे घर में दरिद्रता आती है।

इसके अलावा महिलाओं को कभी एकादशी, अमावस्या और गुरुवार को बाल नहीं धुलने चाहिए।

पढ़ें :- 23 अप्रैल 2025 का राशिफलः इन राशि के लोग अचानक निर्णय लेने से बचें, नए अवसरों का उठाएं लाभ

महिलाओं को सुबह उठकर सबसे पहले घर में झाड़ू पोछा और ाफ सफाई करनी चाहिए। इसके बाद नहा धोकर पूजा पाठ करना चाहिए। इसके बाद भोजन आदि करना चाहिए।

कई महिलाएं रात में खाना बनाने के बाद रसोई को ऐसे ही छोड़ ेती है जबकि रसोई को साफ करके झूठे बर्तनों को साफ करके सोना चाहिए। वरना घर में नकारात्मकता आती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...