1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO-BJP विधायक का शर्मनाक बयान, बोले- बहुत सारी लेडीज हैं जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं, RJD ने कहा-ये महिलाओं का अपमान

VIDEO-BJP विधायक का शर्मनाक बयान, बोले- बहुत सारी लेडीज हैं जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं, RJD ने कहा-ये महिलाओं का अपमान

बिहार के मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार (BJP MLA Pramod Kumar) का महिलाओं पर शर्मनाक बयान सामने आया है। दिल्ली में सांसद रेणुका चौधरी (MP Renuka Chaudhary) के कुत्ते को लेकर पहुंचने पर उनसे बुधवार को पटना में विधानसभा के बाहर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहुत सारी लेडीज हैं, जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार के मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार (BJP MLA Pramod Kumar) का महिलाओं पर शर्मनाक बयान सामने आया है। दिल्ली में सांसद रेणुका चौधरी (MP Renuka Chaudhary) के कुत्ते को लेकर पहुंचने पर उनसे बुधवार को पटना में विधानसभा के बाहर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहुत सारी लेडीज हैं, जो संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं। मोबाइल पर भी देख लीजिएगा। वहां आपको ये सब मिल जाएगा।

पढ़ें :- Video- वाहन मालिक विदेश में रहते हैं, चोरी का डर था, तो क्रेन बुलवाकर Scorpio को दो मंजिला छत पर चढ़वाया

क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं : राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती

इस बयान के बाद राजद (RJD) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती (RJD spokesperson Priyanka Bharti) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं। ऐसे बयान शर्मनाक हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स बयान को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि नेताओं को सोच-समझकर बयान देने चाहिए।

पढ़ें :- नालंदा: मिड-डे मील में नमक की जगह मिला दिया कपड़े धोने वाला सर्फ, 35 बच्चे बीमार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...