1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Motorola Edge 50 Neo: भारत में लॉन्च हुआ मोटोरोला का दमदार स्मार्टफोन; चेक करें स्पेक्स और प्राइस डिटेल्स

Motorola Edge 50 Neo: भारत में लॉन्च हुआ मोटोरोला का दमदार स्मार्टफोन; चेक करें स्पेक्स और प्राइस डिटेल्स

Motorola Edge 50 Neo: मोटोरोला ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने नए फोन Motorola Edge 50 Neo को लॉन्च कर दिया है। नया फोन ज्यादा स्टोरेज और जबरदस्त कैमरा फीचर्स के साथ आता है। सबसे अच्छी बात है कि फोन की कीमत 23 हजार से कम है। आइए, नए मोटोरोला फोन के सारे स्पेक्स, प्राइस और सेल डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

Motorola Edge 50 Neo: मोटोरोला ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने नए फोन Motorola Edge 50 Neo को लॉन्च कर दिया है। नया फोन ज्यादा स्टोरेज और जबरदस्त कैमरा फीचर्स के साथ आता है। सबसे अच्छी बात है कि फोन की कीमत 23 हजार से कम है। आइए, नए मोटोरोला फोन के सारे स्पेक्स, प्राइस और सेल डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च

Motorola Edge 50 Neo के स्पेक्स की बात करें तो नया मोटोरोला फोन 6.4 इंच pOLED एमोलेड, LTPO, 120Hz सपोर्ट और 2800nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 4x Arm Cortex-A78 up to 2.5GHz, 4x Arm Cortex-A55 सीपीयू और Arm Mali-G615 MC2 जीपीयू दिया गया है। यह फोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में 8GB LPDDR4X और RAM Boost 3.0 के साथ लाया गया है।

नए फोन के कैमरे की बात करें तो Motorola Edge 50 Neo में 50MP रियर मेन कैमरा, 13MP Ultrawide angle सेंसर, 10MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4310mAh बैटरी दी गयी है, जो 68W TurboPower चार्जिंग और 15W Wireless Charging के साथ आती है।

नए स्मार्टफोन की प्राइस डिटेल्स पर नजर डालें तो फोन को कंपनी चार कलर ऑप्शन Poinciana, Latte, Grisaille और Nautical Blue में लेकर आई है। इसके 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये पर खरीदा जा सकेगा। फोन की पहली सेल 24 सितंबर को होगी। फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया वेबसाइट से भी चेक किया जा सकेगा। मोटोरोला फोन की अर्ली बर्ड सेल आज शाम 7 बजे लाइव होगी, जोकि फ्लिपकार्ट पर यह सेल केवल 1 घंटे के लिए लाइव हो रही है।

पढ़ें :- Oura Ring 4 : ओरा बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल, जानें स्मार्ट सेंसिंग तकनीक और तकनीक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...