1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Mozambique Boat Sank : मोजांबिक के उत्तरी तट के पास डूबी नाव , हादसे में 90 से ज्यादा की गई जान

Mozambique Boat Sank : मोजांबिक के उत्तरी तट के पास डूबी नाव , हादसे में 90 से ज्यादा की गई जान

दक्षिण अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के उत्तरी तट के पास एक नाव डूब गई जिसके चलते 91 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, यह नाव 130 लोगों को लेकर नामपुला प्रोविंस के एक आइलैंड की ओर जा रही थी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mozambique Boat Sank : दक्षिण अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के उत्तरी तट के पास एक नाव डूब गई जिसके चलते 91 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, यह नाव 130 लोगों को लेकर नामपुला प्रोविंस के एक आइलैंड की ओर जा रही थी। लेकिन, बीच में ही यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यह नाव पहले फिशिंग वेसल था।

पढ़ें :- Russian Oil : ट्रंप के दावे पर रूस का बड़ा बयान, कहा- भारत किसी भी सप्लायर से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र

राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने हादसे पर दुख जताया। देश के समुद्री परिवहन संस्थान (INTRASMAR) के एक अधिकारी ने कहा कि 130 यात्रियों को ले जाने वाला जहाज एक मछली पकड़ने वाली नाव थी और लोगों को ले जाने के लिए उसके पास लाइसेंस नहीं था।

इंट्रास्मार के प्रशासक लौरेंको मचाडो ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, यह रविवार को नामपुला प्रांत के लुंगा से मोजाम्बिक द्वीप तक लोगों को ले जा रहा था, उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि यह ज्वार की लहर की चपेट में आ गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...