1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP Election 2023 : कांग्रेस कार्यकर्ता हत्या मामले में घिरे BJP प्रत्याशी, कमलनाथ के मीडिया सलाहकार ने दो वीडियो जारी कर खोली पोल, कहा- झूठा

MP Election 2023 : कांग्रेस कार्यकर्ता हत्या मामले में घिरे BJP प्रत्याशी, कमलनाथ के मीडिया सलाहकार ने दो वीडियो जारी कर खोली पोल, कहा- झूठा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  के पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath)के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले (Media Advisor Piyush Babele) ने सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया (BJP candidate Arvind Pateria)  के दो वीडियो जारी कर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  के पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath)के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले (Media Advisor Piyush Babele) ने सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया (BJP candidate Arvind Pateria)  के दो वीडियो जारी कर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। बबेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छतरपुर के राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया (BJP candidate Arvind Pateria) की गाड़ी से कुलचलर कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की घटना के बाद दो वीडियो सामने आए है। उन्होंने लिखा कि एक वीडियो में पटेरिया कह रहे हैं कि वो घटना स्थल पर नहीं था। सुबह उठा तो घटना का पता चला, जबकि दूसरे वीडियो में में कह रहा है कि वो घटना स्थल पर मौजूद था। उन्होंने आगे लिखा कि इससे पता चला है कि भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) कितना झूठ बोल रहा है?

पढ़ें :- गुलाबी साड़ी पहन जब पोलिंग अफसर ईवीएम लेकर निकली, तो ग्लैमरस अंदाज देख दंग रह गए लोग

 

पढ़ें :- MP Assembly Election 2023 : प्रियंका गांधी, बोली- 18 साल तक आपके लिए कुछ नहीं किया, अब चुनाव से पहले खुलवाया जा रहा है खाता

बता दें राजनगर विधानसभा सीट (Rajnagar Assembly Seat) पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा (Congress candidate Vikram Singh Natiraja) के 40 वर्षीय ड्राइवर सलमान की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नातीराजा की शिकायत पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया (BJP candidate Arvind Pateria)  समेत 20 से ज्यादा लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। शिकायत में नातीराजा ने बताया था कि गुरुवार सुबह 3 बजे भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) के टौरिया टेक इलाके में पैसे बांटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ टौरिया टेक इलाके लिए निकले। रास्ते में उनको भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया अपने समर्थकों के साथ मिले, जिन्होंने उनके साथ गाली गलौज और गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी में जाकर जान बचाई, लेकिन उनके ड्राइवर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। वहीं,इन आरोपों को भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया (BJP candidate Arvind Pateria)  ने बेबुनियाद और झूठा बताया है।

विनाश काले विपरीत बुद्धि : पीयूष बबेले

पढ़ें :- MP Assembly Election 2023 : बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी समेत ये 40 नाम हैं शामिल

मध्य प्रदेश भाजपा राजनीतिक पशुता के स्तर पर पहुंच गई है। छतरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता को गाड़ियों से रौंदकर भाजपा के प्रत्याशी ने मार डाला, रहली में भाजपा प्रत्याशी के गुंडो ने कांग्रेस प्रत्याशी के ऊपर हमला किया, अटेर में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का घर जला दिया गया, इंदौर में कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। जनता ने मतदान में भाजपा का हुक्का पानी बंद कर दिया तो भाजपा के गुंडे कांग्रेसियों पर हमले कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस तमाशबीन की तरह खामोश बैठे हैं। और भाजपा के नेता अन्याय का विरोध करने की जगह इन मौतों और जुल्म पर उपहास कर रहे हैं। इनकी हरकतें देखकर दुशासन और दुर्योधन की याद आती है जो अपने कुकर्मों से अपने विनाश का आवाहन कर रहे थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...