1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP Assembly Election 2023 : प्रियंका गांधी, बोली- 18 साल तक आपके लिए कुछ नहीं किया, अब चुनाव से पहले खुलवाया जा रहा है खाता

MP Assembly Election 2023 : प्रियंका गांधी, बोली- 18 साल तक आपके लिए कुछ नहीं किया, अब चुनाव से पहले खुलवाया जा रहा है खाता

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (National General Secretary of Congress Party Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को सांवेर विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल से भाजपा सत्ता में है। चुनाव आया तो दो महीने पहले लाडली योजना ले आए। दो महीने पहले बहनों से कह रहे हैं कि आप लाडली हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मध्यप्रदेश। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (National General Secretary of Congress Party Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को सांवेर विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल से भाजपा सत्ता में है। चुनाव आया तो दो महीने पहले लाडली योजना ले आए। दो महीने पहले बहनों से कह रहे हैं कि आप लाडली हैं। इससे पहले लाडली नहीं थीं? इससे पहले संकट का सामना नहीं कर रही थीं? मेरी बहनों! सावधान रहिए, जिसने 18 साल तक आपके लिए कुछ नहीं किया, वो चुनाव से पहले खाता खुलवा रहा है। कुछ चाहिए आपसे।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

कोरोना के समय जब लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे थे, तब यहां के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट जी सरकार की सौदेबाजी कर रहे थे। एक ऐसा नेता जिसने पैसों के लिए जनमत को बिगाड़ दिया, अच्छा हुआ वह दूसरी पार्टी में चला गया। मोदी जी ने सरकारी कंपनियों को अपने उद्योगपति दोस्तों को सौंप दिया है। सरकारी नौकरियां खत्म हो रही हैं। इसलिए आज जनता परेशान है, सरकारी कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन मांग रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार कहती है- पेंशन देने में बहुत खर्च होगा। ऐसा है तो आपने सरकारी कंपनियां अपने दोस्तों को क्यों दे दी? सब प्राइवेट क्यों कर दिया?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...