अभिनेत्री और लोकसभा सांसद हेमा मालिनी दिल्ली में बुधवार से शुरू हो रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 में शामिल होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। दिल्ली में फेस्टिवल के उद्घाटन से पहले सांसद मालिनी ने बताया कि IFFD में उनके दिवंगत पति मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को एक खास श्रद्धांजलि दी जाएगी।
नई दिल्ली। अभिनेत्री और लोकसभा सांसद हेमा मालिनी दिल्ली में बुधवार से शुरू हो रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (International Film Festival Delhi) 2026 में शामिल होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। दिल्ली में फेस्टिवल के उद्घाटन से पहले सांसद मालिनी ने बताया कि IFFD में उनके दिवंगत पति मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को एक खास श्रद्धांजलि दी जाएगी। मालिनी ने कहा कि मैं दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देना चाहूंगी। यह 4-5 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कई कलाकारों को भी आमंत्रित किया है। फेस्टिवल में कई कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही धरम जी को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है।
बुधवार शाम को भारत मंडपम में शुरू होने वाले इस फेस्टिवल की शुरुआत एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी, जिसे अर्जुन कपूर और निमरत कौर होस्ट करेंगे। इस शाम में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गॉटलिब जैसे कलाकार शामिल होंगे। जो एक ऐसे सप्ताह की शुरुआत करेंगे जिसमें बेहतरीन टैलेंट और अलग-अलग इंडस्ट्री के बीच विचारों का आदान-प्रदान देखने को मिलेगा। दिल्ली सरकार के सहयोग से और KPMG को नॉलेज पार्टनर बनाकर, दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTTDC) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली पूरे शहर में मनाया जाने वाला फेस्टिवल है। जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा को प्रदर्शित करता है और साथ ही राजधानी भर के दर्शकों के लिए फिल्म संस्कृति को सुलभ बनाता है। 25 से 31 मार्च, 2026 तक चलने वाला यह एक सप्ताह का फेस्टिवल, नई दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर फिल्मों की स्क्रीनिंग, चर्चाओं और इंडस्ट्री से जुड़े कार्यक्रमों की एक श्रृंखला पेश करेगा, जो दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, इंडस्ट्री के पेशेवरों और दर्शकों को एक मंच पर लाएगा।