1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Mumbai City Killer Asteroid: अंतरिक्ष से आ रही बड़ी आफत; खतरे में मुंबई की 2 करोड़ आबादी

Mumbai City Killer Asteroid: अंतरिक्ष से आ रही बड़ी आफत; खतरे में मुंबई की 2 करोड़ आबादी

Mumbai City Killer Asteroid: भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अंतरिक्ष से एस्टेरॉयड धरती की ओर से बढ़ रहा है, जोकि महाराष्ट्र से टकरा सकता है। इससे पूरा मुंबई शहर तबाह हो सकता है। हालांकि, एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना बेहद कम है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Mumbai City Killer Asteroid: भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अंतरिक्ष से एस्टेरॉयड धरती की ओर से बढ़ रहा है, जोकि महाराष्ट्र से टकरा सकता है। इससे पूरा मुंबई शहर तबाह हो सकता है। हालांकि, एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना बेहद कम है।

पढ़ें :- बंगाल में कम नहीं हो रही है TMC की मुश्किलें: कृणाल घोष पर फेंका गया अंडा, अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

अमेरिका की एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी NASA के अनुसार, ‘सिटी किलर’ कहे जाने वाले इस एस्टेरॉयड के 22 दिसंबर 2032 को हमारे ग्रह के नजदीक से गुजरने की संभावना है। इस दौरान वो हमारे ग्रह यानी पृथ्वी से टकरा सकता है, जिसकी संभावना अब 1.5 प्रतिशत है। इस एस्टेरॉयड के मुंबई पर गिरने का खतरा है। अगर ये एस्टेरॉयड राज्य से टकराता है तो पूरा मुंबई शहर तबाह हो सकता है।

पिछले साल दिसंबर में खोजे जाने के बाद से ही एस्टेरॉयड YR4 के पृथ्वी से टकराने की संभावना एक प्रतिशत से ज्यादा है, इसलिए NASA समेत दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए हैं, इसे City Killer भी कहा जा रहा है। एस्ट्रोनॉमर्स की भी इस एस्टेरॉयड नजर है। बताया जा रहा है कि एस्टेरॉयड 130 से 300 फीट चौड़ा है। अगर यह पृथ्वी से टकरात है तो एक बहुत घातक विस्फोट हो सकता है।

एस्ट्रोनॉमर्स ने YR4 को लेकर एक पोस्ट भी किया है। इसमें एस्टेरॉयड के गिरने से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के बारे में बताया गया है। यह NASA के आकलन पर आधारित है। इनमें पूर्वी प्रशांत महासागर से दक्षिण एशिया तक- बोगोटा, कोलंबिया, लागोस, नाइजीरिया और मुंबई जैसे बड़ी जनसंख्या वाले क्षेत्र शामिल हैं।

पढ़ें :- जब कच्चे तेल की कीमतें $24 प्रति बैरल तक कम हो गई हैं, तो फिर लोगों को राहत क्यों नहीं दी जा रही: रणदीप सुरजेवाला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...