1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की राजधानी लखनऊ कोर्ट परिसर में हत्या होना कानून व्यवस्था की पोल खोलने वाला : अखिलेश यादव

यूपी की राजधानी लखनऊ कोर्ट परिसर में हत्या होना कानून व्यवस्था की पोल खोलने वाला : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ कोर्ट (Lucknow Court) में हुई हत्या पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। इससे बड़ी बात क्या होगी कि यूपी में नियमित डीजीपी तक नहीं है? कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाया जा रहा है। ऐसा तीसरी बार हुआ जब कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ कोर्ट (Lucknow Court) में हुई हत्या पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। इससे बड़ी बात क्या होगी कि यूपी में नियमित डीजीपी तक नहीं है? कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाया जा रहा है। ऐसा तीसरी बार हुआ जब कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली और लखनऊ का इंजन टकरा रहा है। लखनऊ में महिलाएं असुरक्षित हैं। हर जिले में महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि मेरठ में महिला वकील की हत्या हुई है। कन्नौज के सांसद चौकी में घुस कर पुलिस को पीट रहे हैं। कचहरी में हत्याएं हो रही हैं। सवाल यह नहीं है कि कौन मरा है सवाल ये है कि कहां मारा जा रहा है। कोर्ट में हत्या होना कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। भाजपा के लोगों ने मंदिर में मांस रखवाया था। जिसकी वजह सं दंगा हुआ था।

पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान, बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान पर आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...