HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Hijacked Ship MV LILA NORFOLK : सोमालिया तट से अपहृत जहाज  MV LILA NORFOLK  की ओर बढ़ रहा है INS Chennai , सवार हैं 15 भारतीय

Hijacked Ship MV LILA NORFOLK : सोमालिया तट से अपहृत जहाज  MV LILA NORFOLK  की ओर बढ़ रहा है INS Chennai , सवार हैं 15 भारतीय

जहाज एमवी लीला नोरफोक को सोमालिया के तट के पास से हाईजैक कर लिया गया था और भारतीय नौसेना को इसकी जानकारी गुरुवार शाम को मिली।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hijacked Ship MV LILA NORFOLK :  जहाज एमवी लीला नोरफोक को सोमालिया के तट के पास से हाईजैक कर लिया गया था और भारतीय नौसेना को इसकी जानकारी गुरुवार शाम को मिली। अपहृत जहाज पर 15 भारतीय सवार हैं। भारतीय नौसेना उस पर कड़ी नजर रख रही है और उसकी ओर एक युद्धपोत भेजा है। आज शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

खबरों के अनुसार,सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना अपहृत व्यापारिक जहाज के आसपास की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज ‘एमवी लीला नोरफोक’ में चालक दल के 15 भारतीय सदस्य सवार हैं।

इसके अतिरिक्त, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई स्थिति से निपटने के लिए अपहृत जहाज की ओर बढ़ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...