1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मेरा दिल घबराया हुआ और परेशान है…विनेश फोगाट के ओलंपिक फाइनल मुकाबले से बाहर होने पर बोलीं साक्षी मलिक

मेरा दिल घबराया हुआ और परेशान है…विनेश फोगाट के ओलंपिक फाइनल मुकाबले से बाहर होने पर बोलीं साक्षी मलिक

आज करोड़ों भार​तीयों का दिल टूट गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल मुकाबल से विनेश फोगाट बाहर हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि, उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित किया गया है। इन सबके बीच अब उनकी त​बीयत भी खराब हो गई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Vinesh Phogat: आज करोड़ों भार​तीयों का दिल टूट गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल मुकाबल से विनेश फोगाट बाहर हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि, उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित किया गया है। इन सबके बीच अब उनकी त​बीयत भी खराब हो गई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपना दुख बयां करते हुए कहा कि, ये किसी भी भारतीय एथलीट के साथ हुई सबसे विनाशकारी घटना है।

पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई बड़ी छलांग,करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने एक्स पर लिखा कि, मेरा दिल घबराया हुआ और परेशान है विनेश ने जो किया है वह कल्पना से परे है। यह शायद इस ओलंपिक में किसी भारतीय एथलीट के साथ हुई सबसे विनाशकारी घटना है। हम सोच भी नहीं सकते कि वह किस दौर से गुज़र रही होगी। अगर ऐसा संभव होता, तो मैं अपना पदक विनेश को दे देती।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से इस मुद्दे पर चर्चा की उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी तथा विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने की भी बात कही।

पढ़ें :- स्टूडेंट, इडियट और अंधभक्त...लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बोलने पर मचा हंगामा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...