1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. NABARD-BIRD Recruitment: नाबार्ड-बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट ने रिसर्च ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

NABARD-BIRD Recruitment: नाबार्ड-बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट ने रिसर्च ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

नाबार्ड-बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (NABARD-BIRD) ने रिसर्च ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली है. जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नाबार्ड के इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है. नाबार्ड के इस भर्ती के माध्यम से रिसर्च ऑफिसर के पदों पर बहाली की जा रही है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

NABARD-BIRD Recruitment: नाबार्ड-बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (NABARD-BIRD) ने रिसर्च ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली है. जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नाबार्ड के इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है. नाबार्ड के इस भर्ती के माध्यम से रिसर्च ऑफिसर के पदों पर बहाली की जा रही है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

यदि आप भी इन पदों पर नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो 30 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. यदि आप भी इन पदों पर काम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले दिए गए सभी बातों को गौर से पढ़ें.

आवश्यक योग्यता

कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/अनुसंधान संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट की होनी चाहिए. तभी वे इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.

आयु सीमा

नाबार्ड के इस भर्ती के लिए जो भी कैंडिडेट्स आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 31-03-2024 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही सरकारी नियमानुसार रिजर्व कैटेगरी से संबंध रखने वाले कैंडिडेट्स को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी.

वेतनमान

जिस किसी भी कैंडिडेट्स का चयन नाबार्ड के इस भर्ती के तहत होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 100000 रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

चयन प्रक्रिया

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, नाबार्ड के इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन रिटन एबिलिटी टेस्ट, डेटा विश्लेषण और विज़ुअलाइज़ेशन मूल्यांकन, पावर-पॉइंट प्रस्तुति और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...