1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Nainital News : कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, तीन की मौत और पांच घायल

Nainital News : कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, तीन की मौत और पांच घायल

पीलीभीत से कैंची धाम (Kainchi Dham) दर्शन के लिए जा रही सैलानियों से भरी स्कॉर्पियो भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के करीब अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन सैलानियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर खाई से निकालकर भवाली सीएचसी (Bhowali CHC) ले जाया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अल्मोड़ा। पीलीभीत से कैंची धाम (Kainchi Dham) दर्शन के लिए जा रही सैलानियों से भरी स्कॉर्पियो भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के करीब अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन सैलानियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर खाई से निकालकर भवाली सीएचसी (Bhowali CHC) ले जाया गया।

पढ़ें :- UP News : मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी अमजद एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल, एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा (Kotwal Prakash Singh Mehra) ने बताया कि हादसे में ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट एयरफोर्स पीलीभीत रोड, इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन निवासी, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया।

सीएचसी के डॉक्टर रमेश कुमार (Dr. Ramesh Kumar, CHC) ने बताया कि अस्पताल आने तक गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी ने दम तोड़ दिया। साथ ही पांचों घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर (Haldwani Higher Center) रेफर किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...