आग़ाज़ फाउंडेशन के इफ्तार कार्यक्रम में उमड़ा सैकड़ों लोगों का सैलाब, अमन-चैन और तरक्की की हुई दुआ
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आग़ाज़ फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय पर 15 मार्च, रविवार को आयोजित रोजा–इफ्तार कार्यक्रम में शहर के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इफ्तार के दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए उपस्थित लोगों ने मुल्क में अमन, सौहार्द और भाईचारे की दुआएं कीं।
फाउंडेशन के प्रबंधक वसीम खान ने इफ्तार में पहुंचे सभी मेहमानों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आग़ाज़ फाउंडेशन समाज सेवा की हर पहल में आगे रहा है और आगे भी बढ़-चढ़कर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में जनरल सेक्रेटरी जावेद कुरैशी, भोला अंसारी, कमाल भाई, जुनैद भाई, पूर्व सभासद शबीह अख्तर, अबरार भाई, युसूफ भाई, आरिफ खान, परवेज भाई, नफीस अजहर, मौलाना अब्बुल कलाम, एमआईएम पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. करीम, पूर्व सभासद मोहम्मद शकील समेत नगर के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
इफ्तार में शामिल लोगों ने आग़ाज़ फाउंडेशन की दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की की दुआ करते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में भाईचारे और सौहार्द का संदेश गूंजता रहा।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट
