1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा:अटल जी की पुण्यतिथि पर अटल चौक पर माल्यार्पण

नौतनवा:अटल जी की पुण्यतिथि पर अटल चौक पर माल्यार्पण

अटल जी की पुण्यतिथि पर अटल चौक पर माल्यार्पण

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को नगर के अटल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं सभासदों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पढ़ें :- मुलायम सिंह यादव, बोले - अधिवक्ताओं की हत्याओं का सिलसिला बंद हो, वरना आंदोलन होगा तेज

इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि “सेवा और सुशासन के नए युग का प्रारंभ करने वाले अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित को समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत सदैव हमें राष्ट्र एवं समाज के कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। ऐसे महान पुरुष को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके आदर्शों पर चलें।”

कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, राकेश जायसवाल, अशोक रौनियार, लल्लू जायसवाल, शिरीष पाण्डेय, प्रमोद पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउण्टर हुए...अखिलेश यादव क सरकार पर बड़ा हमला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...