1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नायब सिंह सैनी दूसरी बार लेंगे हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह 15 अक्टूबर को

नायब सिंह सैनी दूसरी बार लेंगे हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह 15 अक्टूबर को

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के नतीजों के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini)  एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगें। 15 अक्टूबर को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के नतीजों के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini)  एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगें। 15 अक्टूबर को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini)  के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। समारोह में भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार (Haryana Government) की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल , निखिल मदान को जगह मिल सकती है। गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने राजधानी में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan, election in-charge of Haryana BJP) से भी मुलाकात की थी।

विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा की ओर से संकेत दिए गए थे कि अगली सरकार के भी मुखिया नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) बनेंगे। भाजपा (BJP) ने मार्च 2024 में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद से मुख्यमंत्री बनाया था। उस समय भाजपा मनोहर लाल (Manohar Lal BJP) के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी।

बता दें कि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। इस चुनाव में जजपा (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही। प्रदेश की तीन सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...