1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3.  Neeraj Chopra Cars Collection : नीरज चोपड़ा हैं रफ्तार के दीवाने, जानें उनके कार कलेक्शन के बारे में

 Neeraj Chopra Cars Collection : नीरज चोपड़ा हैं रफ्तार के दीवाने, जानें उनके कार कलेक्शन के बारे में

देश शान चोटी के एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनके नाम टोक्यो ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल समेत कई मेडल दर्ज हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

  Neeraj Chopra  cars collection : देश शान चोटी के एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनके नाम टोक्यो ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल समेत कई मेडल दर्ज हैं। नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में मेन्स जैवलिन थ्रो कैटेगरी में गोल्ड जीतकर फिर से इतिहास रच दिया है। जैवलिन थ्रो में अपने दमखम का लोहा मनवाने वाले नीरज को रफ्तार से भी बहुत प्यार है। एथलीट नीरज चोपड़ा के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियों कलेक्शन है।
उनके गैराज में करीब 1.84 करोड़ की Range Rover Sport और 17 लाख वाली Mahindra Thar समेत कई स्टाइलिश कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीरज के पास फोर्ड मस्टैंग जीटी, लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी 700, महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारें हैं।

पढ़ें :- Kia Carnival facelift unveiled : अनवील हुई किआ कार्निवल फेसलिफ्ट, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

नीरज चोपड़ा के पास फोर्ड मस्टैंग जैसी स्पोर्ट्स कार भी है, जिसकी कीमत 75 लाख रुपये से ज्यादा है। लैंड रोवर की धांसू एसयूवी रेंज रोवर स्पोर्ट भी नीरज चोपड़ा की गैराज में है, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई गई है।

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को महिंद्रा एक्सयूवी 700 जैवलिन गोल्ड एडिशन एसयूवी गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा है।

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के पास महिंद्रा थार एसयूवी भी है, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये बताई जाती है।

पढ़ें :- Tata new models : 2024 में टाटा मोटर्स लॉन्च कर सकती है ये नए मॉडल्स, जाने खासियत के बारे में
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...