1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Netherlands riots : हिंसा की आग में धधका नीदरलैंड , इरिट्रिया के प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच झड़प

Netherlands riots : हिंसा की आग में धधका नीदरलैंड , इरिट्रिया के प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच झड़प

नीदरलैंड हिंसा की आग में जल रहा है। आधे देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। पथराव और आगजनी से जान.माल का नुकसान हो गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Netherlands riots : नीदरलैंड हिंसा की आग में जल रहा है। आधे देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। पथराव और आगजनी से जान.माल का नुकसान हो गया है। खबरों के अनुसार, शनिवार रात को नीदरलैंड में इरिट्रिया के दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच झड़प हो गई,  पुलिस ने कहा कि हिंसा को रोकने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया क्योंकि दंगाइयों ने पुलिस की कारों और एक बस को आग लगा दी। नीदरलैंड के हेग शहर (The Hague) में फ्रूटवेग के साथ ओपेरा ज़ेलेनसेंट्रम के पास प्रवासियों के इन्हीं दो प्रतिद्वंद्वी कार्यकर्ता समूहों के बीच झड़प हो गई थी।

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

अवैध प्रवासियों के इस मुद्दे पर हो रही इस हिंसा ने पूरी दुनिया को इस समस्या पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल बीते कुछ सालों में यूरोप में प्रवासियों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी हुई है। यूरोपीय लोगों का कहना है कि जो प्रवासी यहां रहने के लिए आ रहे हैं, उनमें से कई तो अवैध हैं, जिस पर सरकारें ध्यान नहीं दे रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...