1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. New CM Atishi: दिल्ली की नई सीएम आतिशी समेत इन नेताओं ने ली शपथ; देखें मंत्रियों की लिस्ट

New CM Atishi: दिल्ली की नई सीएम आतिशी समेत इन नेताओं ने ली शपथ; देखें मंत्रियों की लिस्ट

New CM Atishi Swearing in: दिल्ली को आखिरकार शनिवार (21 सितंबर) को नया सीएम मिल गया। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद की शपथ ले ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें राज निवास में आयोजित शपथग्रहण कार्यक्रम में सीएम पद की शपथ दिलाई। 

By Abhimanyu 
Updated Date

New CM Atishi Swearing in: दिल्ली को आखिरकार शनिवार (21 सितंबर) को नया सीएम मिल गया। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद की शपथ ले ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें राज निवास में आयोजित शपथग्रहण कार्यक्रम में सीएम पद की शपथ दिलाई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त किया। जिसके बाद राज निवास में शनिवार को सादे तरीके से शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम आतिशी और पांच मंत्रियों ने शपथ ली। आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला सीएम बन गई हैं।

सीएम आतिशी के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली है। सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत पहली बार मंत्री बने हैं, जबकि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन केजरीवाल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...