1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. New Year New Rules: आज से आयकर रिटर्न, बैंकिंग और आधार समेत कई नियम बदले, नए साल में इन बातों का रखें ध्यान

New Year New Rules: आज से आयकर रिटर्न, बैंकिंग और आधार समेत कई नियम बदले, नए साल में इन बातों का रखें ध्यान

New Year 2024 New Rules: आज से नए साल 2024 की शुरुआत होते ही आयकर रिटर्न, बैंकिंग, सिम कार्ड और आधार समेत तमाम चीजों से कई जुड़े नियमों में बदलाव हो गए हैं। ऐसे में म आदमी को प्रभावित करने वाले इन नियमों के बारे में जान लेने चाहिए। आइये जानते हैं नए नियमों के बारे में...

By Abhimanyu 
Updated Date

New Year 2024 New Rules: आज से नए साल 2024 की शुरुआत होते ही आयकर रिटर्न, बैंकिंग, सिम कार्ड और आधार समेत तमाम चीजों से कई जुड़े नियमों में बदलाव हो गए हैं। ऐसे में म आदमी को प्रभावित करने वाले इन नियमों के बारे में जान लेने चाहिए। आइये जानते हैं नए नियमों के बारे में…

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...

आयकर रिटर्न

नए साल में आयकर रिटर्न से जुड़े नियमों में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 (आकलन वर्ष 2023-24) के लिए आयकर रिटर्न अब तक दाखिल करने में विफल रहे करदाताओं के पास अब बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने का विकल्प आज से मौजूद नहीं होगा। इसके अलावा रिटर्न में त्रुटियों वाले करदाता संशोधित रिटर्न जमा करने में भी असमर्थ होंगे।

बैंक लॉकर

बैंकों में लॉकर रखने वाले व्यक्तियों के लिए 31 दिसंबर 2023 एक अहम दिन था, क्योंकि इसके बाद संशोधित बैंक लॉकर समझौते पर हस्ताक्षर न करने वाले लोगों के लॉकर आज यानी एक जनवरी से फ्रीज किए जा सकते हैं। इस पर आज से बैंक अपना फैसला लेना शुरू कर देंगे।

पढ़ें :- अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-'अगर पाकिस्तान चाहता है तो...'

UPI आईडी

एनपीसीआई की नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर किसी यूपीआई यूजर द्वारा एक साल तक उसके यूपीआई आईडी से कोई लेन-देन नहीं किया जाता, तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। इस एक साल की अवधि के दौरान कोई उपभोक्ता अगर अपने खाते का बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं की जाएगी।

सिम कार्ड

नए टेलीकॉम बिल के लागू होने के बाद सिम कार्ड खरीदने और बेचने की प्रक्रिया में भी एक जनवरी 2024 से बदलाव हो रहा है। ऑनलाइन फ्रॉड को रोक लगाने के लिए, सरकार सिम कार्ड की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करने वाले कड़े नियम लागू कर रही है। अब सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य है। टेलीकॉम कंपनियों को सिम कार्ड अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों को बायोमेट्रिक डेटा देने की जरूरत होगी।

नकली सिम कार्ड रखने पर तीन साल तक की कैद और 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा सिम विक्रेता अब पूरे वेरिफिकेशन के बाद ही सिम बेच पाएंगे। सिम कार्ड के थोक वितरण पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

पढ़ें :- पाकिस्तान में गूंजा भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन', बाचा खान यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

आधार कार्ड

आधार कार्ड के विवरण में मुफ्त में बदलाव की आखिरी तारीख भी 31 दिसंबर, 2023 ही थी। अब आधार में व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कराने के लिए लोगों को 50 रुपये की राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

डीमैट अकाउंट

अब स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने वालों को जून 2024 तक हर हाल में डीमैट अकाउंट का नोमिनेशन कराना होगा। पहले इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 तक थी।

बीमा पॉलिसी

भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण ने एक जनवरी से सभी बीमा कंपनियों के लिए पॉलिसीधारकों को ग्राहक सूचना पत्र देना अनिवार्य कर दिया है। इसका उद्देश्य बीमा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को सरल शब्दों में समझाना है।

पढ़ें :- UP में इस साल नहीं होंगे पंचायत चुनाव! बीजेपी की है एक सोची-समझी रणनीति

पार्सल

अब ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से पार्सल भेजना महंगा होगा। डीएचएल और ब्लूडर्ट जैसी कंपनियां नए साल में पार्सल भेजने की कीमतों में करीब 7% तक का इजाफा कर सकती हैं।

कारों की कीमतें

नए साल में मारुति, महिंद्रा, किआ, हुंडई, होंडा,  टाटा और टोयोटा समेत कई कार निर्माता कंपनियों ने अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2 फीसदी तक बढ़ोतरी के संकेत दिये हैं। ऐसे में आने वाले समय में कुछ कारों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...