1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Google Wallet का ‘पैकेज ट्रैकिंग फीचर’ के साथ नया धमाका, अब पैसे भेजने के साथ-साथ कूरियर पर भी रखेगा नजर

Google Wallet का ‘पैकेज ट्रैकिंग फीचर’ के साथ नया धमाका, अब पैसे भेजने के साथ-साथ कूरियर पर भी रखेगा नजर

Google Wallet ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसमें 'पैकेज ट्रैकिंग' फीचर को शामिल किया है। यह नया टूल ऑनलाइन शॉपिंग कूरियर और पार्सल को सीधे वॉलेट ऐप के अंदर ही ट्रैक करने की सुविधा देता है।

By Sushil Sah 
Updated Date

वाशिंगटन। Google Wallet ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसमें ‘पैकेज ट्रैकिंग’ फीचर को शामिल किया है। यह नया टूल ऑनलाइन शॉपिंग कूरियर और पार्सल को सीधे वॉलेट ऐप के अंदर ही ट्रैक करने की सुविधा देता है।

पढ़ें :- अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, तेहरान ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर की भीषण गोलीबारी

Gmail से सीधे लिंक होगा डेटा

यह फीचर आपके Gmail पर प्राप्त डिजिटल रसीद और ट्रैकिंग नंबर की मदद से गूगल वॉलेट उसे ऑटोमैटिकली सिंक कर लेता है। इसके बाद आपके पार्सल का लाइव स्टेटस सीधे ऐप की होम स्क्रीन पर दिखने लगता है।

अलग से कूरियर ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स को डिलीवरी स्टेटस देखने के लिए बार-बार FedEx, UPS, DHL जैसे अलग-अलग कूरियर कंपनियों की वेबसाइट पर जाने या उनके ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके सभी पैकेज एक ही डैशबोर्ड पर दिख जाएंगे। इसकी विस्तार रूप से जानकारी के लिए ऐप में एक ‘ट्रैक पैकेज’ बटन भी दिया गया है, जो आपको सीधे कूरियर पार्टनर के पेज पर रीडायरेक्ट कर देता है।

पढ़ें :- World Bank की नई इकॉनमी रिपोर्ट में High income की कैटगरी में 6 देश शामिल, जानिए इस लिस्ट में भारत का नंबर

उपलब्धता और सीमाएं

फिलहाल यह नया फीचर यूनाइटेड स्टेट्स (United States) के यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इसके अलावा, शुरुआती चरण में यह केवल कुछ बड़े और चुनिंदा ऑनलाइन विंडो शॉपिंग ब्रांड्स जैसे व्यापारियों को ही सपोर्ट कर रहा है। अगामी समय में इसे अन्य देशों और छोटे रिटेलर्स के लिए भी पेश किया जा सकता है।

इस फीचर को कैसे एक्टिवेट करें?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Gmail ऐप में जाकर एक सेटिंग ऑन करनी होगी—

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Gmail ऐप खोलें।
  • Settings में जाएं और अपना Email Account चुनें।
  • General सेक्शन के अंदर Package Tracking और Smart features and personalization वाले विकल्पों को इनेबल करें।

पढ़ें :- क्या इसी हफ्ते आएगा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...