1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. New York : इमारत में भीषण आग लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत, कई लोग घायल

New York : इमारत में भीषण आग लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत, कई लोग घायल

न्यूयॉर्क के हार्लेम में एक इमारत में भीषण आग की घटना में 27 वर्षीय एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने मृतक की पहचान पत्रकार फाजिल खान के रूप में की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

New York : न्यूयॉर्क के हार्लेम में एक इमारत में भीषण आग की घटना में 27 वर्षीय एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने मृतक की पहचान पत्रकार फाजिल खान के रूप में की है।

पढ़ें :- Boat capsizes off Northern Cyprus : उत्तरी साइप्रस के तट पर 279 यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी,6 लोगों की मौत

मैनहेटन के हार्लेम में 2, सेंट निकोलस पैलेस पर छह मंजिला रिहाइशी इमारत में लगी आग में फाजिल खान की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार, दूतावास ने कहा कि वे पीड़ित के शव को भारत वापस लाने के लिए उसके परिवार और दोस्तों के संपर्क में हैं।

खबरों के अनुसार, न्यूयॉर्क नगर अग्निशमन विभाग ने कहा कि “विनाशकारी” आग लिथियम-आयन बैटरी के कारण लगी। खान न्यूयॉर्क में स्थित शिक्षा में नवाचार और असमानता पर केंद्रित मीडिया कंपनी ‘द हेचिंगर रिपोर्ट’ के पत्रकार थे। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने खान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह उनके शव को भारत में उनके परिवार को वापस भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...