1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नीतीश जी खुद चल कर हम लोगों के पास आए थे लेकिन वे डरकर पलट गए, उनमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत नहीं: खरगे

नीतीश जी खुद चल कर हम लोगों के पास आए थे लेकिन वे डरकर पलट गए, उनमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत नहीं: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मोदी सरकार 11 सालों से ‘किश्तों में लोकतंत्र’ को खत्म करती जा रही है। इसके लिए चोरी के नए-नए तरीके अपनाती है। पहले देश की करोड़ों रुपए की गरीबों की दौलत अपने चंद जिगरी दोस्तों को बांट दी। मुनाफे के पब्लिक सेक्टर उनको सौंप दिए, फिर उनकी धनशक्ति से विपक्ष की सरकारें गिरा दीं। अब चोरी के बाद ये ‘डकैती’ पर उतर आए हैं। नीतीश जी खुद चल कर हम लोगों के पास आए थे। लेकिन वे डर कर पलट गए। उनमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत नहीं थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में चल रही इंडिया गठबंधन के ‘वोट अधिकार यात्रा’ का आज पटना में समापन हुआ। समापन से पहले पटना की सड़कों पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, मुकेश सहनी समेत कई दिग्गजों ने मार्च किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार 11 सालों से ‘किश्तों में लोकतंत्र’ को खत्म करती जा रही है।

पढ़ें :- भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी ने जमाया शतक, कोहली-रोहित का पचासा

खरगे ने कहा कि, वोटर अधिकार यात्रा में शामिल महागठबंधन के सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई। 15 दिन तक चली इस यात्रा ने पूरे देश को जगा दिया। इसमें भाजपा ने रुकावट डालने की कोशिशें की। हमारे कांग्रेस ऑफिस पर हमला हुआ। लेकिन बिहार के लोगों ने यात्रा को पूरी तरह सफल बनाया। देश में जब भी कमजोर तबकों के हकूक पर खतरा पैदा होता है, राहुलजी उनकी आवाज बुलंद करते हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और ‘जय बापू- जय भीम-जय संविधान’ और अब ये यात्रा इसी कड़ी का हिस्सा है।

उन्होंने आगे कहा, ये यात्रा बिहार में जहां से गुजरी, करोड़ों लोगों ने सड़कों पर आ कर समर्थन दिया। देश भर में लोकतंत्र समर्थक उनके साथ खड़े रहे। पूरी दुनिया में यात्रा की आवाज पहुंची। यहां हमें साफ़ दिख रहा है कि बिहार की जनता इस ‘डबल इंजन की भ्रष्ट सरकार’ को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। SIR के मुद्दे पर विपक्ष सही था ये Supreme Court ने भी माना। हम चाहते थे कि संसद में बिहार की वोट चोरी पर चर्चा हो। सारा विपक्ष आंदोलन करता रहा, लेकिन ये चुनाव आयोग को बचाते रहे, लेकिन चर्चा नहीं होने दी। बिहार ने संकट में हमेशा अपने ज्ञान, शक्ति और जज़्बे से देश का मार्गदर्शन किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मोदी सरकार 11 सालों से ‘किश्तों में लोकतंत्र’ को खत्म करती जा रही है। इसके लिए चोरी के नए-नए तरीके अपनाती है। पहले देश की करोड़ों रुपए की गरीबों की दौलत अपने चंद जिगरी दोस्तों को बांट दी। मुनाफे के पब्लिक सेक्टर उनको सौंप दिए, फिर उनकी धनशक्ति से विपक्ष की सरकारें गिरा दीं। अब चोरी के बाद ये ‘डकैती’ पर उतर आए हैं। नीतीश जी खुद चल कर हम लोगों के पास आए थे। लेकिन वे डर कर पलट गए। उनमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत नहीं थी। समाजवादी विचारधारा छोड़ वे RSS, BJP के पीछे चले गए। बिहार की जनता ने समझ लिया है कि ये ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ हैं। बिहार ही नहीं कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में इनकी असलियत लोगों ने जान लिया है।

आप कुछ लोगों को अधिक समय के लिए बेवकूफ बना सकते हैं, कुछ लोगों को कुछ समय के लिए बेवकूफ़ बना सकते हैं, पर सभी को हर समय बेवकूफ़ नहीं बना सकते। मोदी जी ‘चुनावी प्रधानमन्त्री’ हैं। हमेशा Election Mode में रहते हैं। बोगस वोटरों से लेकर झूठे प्रचार, झूठी घोषणाएं, झूठी योजनाएं और जुमलेबाजी करते हैं। देश की राजनीति पर कब्जा करने के लिए मोदीजी ने ED-CBI-IT का इस्तेमाल कर हैं, पर जब expose हो गए, तो विपक्षी सरकारों को डराने के लिए संसद में नया बिल लाए। हम लोकपाल बिल इसी काम के लिए लाए थे, तो 11 साल बाद नया बिल केवल डराने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए लाए।

पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती

उन्होंने आगे कहा, ये पहले भ्रष्टाचार और कालाधन ख़त्म करने की बात करते थे। दोनों बढ़ता रहा। हाल में मोदीजी ने कहा कि ‘गुजरात में INVESTMENT कीजिए। currency काली हो या सफेद फर्क नहीं पड़ता।‘ ये इनकी सोच है। मोदी जी आज भी विदेश में हैं। दुनिया भर में फिरते है। पर मणिपुर जलता रहा, नहीं गए। हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत कई राज्यों में बाढ और आपदाओं में वे कहीं दिखते। मोदी जी के साथी ट्रंप को ‘सनातनी’ बताते थे। आज अमेरिका के चलते करोड़ों गरीब मछुआरे, किसान और कारीगरों की रोजी रोटी खतरे में है। बिहार में युवाओं की चिंता इनको नही। पलायन की चिंता नही। 11 साल से ये बिहार में SUGAR FACTORY खोलने की बात ही कर रहे हैं, पर शुरु एक भी नहीं की।

साथियों, आपके वोट की चोरी का मतलब है-आपके राशन की चोरी, आपके पेंशन की चोरी, सरकारी आवास सुविधा की चोरी और मनरेगा के पैसे की चोरी…गांधी जी, नेहरू जी और डॉ अंबेडकर ने सबको वोट का ये अधिकार तब दिलाया था जब दुनिया में तमाम बाधाएं थीं। इसलिए गरीब, दलित, पिछड़े वोट नहीं दे सकते थे। प्रॉपर्टी और पढ़े-लिखे होने की शर्तें थीं। वोट का ये अधिकार गरीबों SC/ST/OBC और महिलाओं का बुनियादी हुकूक है। इसे बचाइए। संविधान और लोकतंत्र को मजबूत कीजिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...