संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा जिसके पास सबूत हो SIT के पास जाए। क्या आप लोगों को योगी जी का ये डायलॉग याद है? मैंने प्रभु श्रीराम के नाम पर ख़रीदी गई जमीनों में हुए सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार से संबंधित 13 दस्तावेज SIT को दिया, जिसमें मोदी का चंदा चंपत सीधे फंस रहे थे। लेकिन अख़बार में छपा है, अब SIT जमीन और निर्माण घोटाले की जांच नहीं करेगी। आप क्यों डर गए योगी जी?
लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। इस घटना को लेकर विपक्ष के नेता बीजेपी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही कहा, मोदी-योगी भ्रष्टाचारियों को बचाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, देश के करोड़ों राम भक्त, राम द्रोहियों को सज़ा दिलाकर ही दम लेंगे।
संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा जिसके पास सबूत हो SIT के पास जाए। क्या आप लोगों को योगी जी का ये डायलॉग याद है? मैंने प्रभु श्रीराम के नाम पर ख़रीदी गई जमीनों में हुए सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार से संबंधित 13 दस्तावेज SIT को दिया, जिसमें मोदी का चंदा चंपत सीधे फंस रहे थे। लेकिन अख़बार में छपा है, अब SIT जमीन और निर्माण घोटाले की जांच नहीं करेगी। आप क्यों डर गए योगी जी?
“किसी को बख्शा नहीं जाएगा जिसके पास सबूत हो SIT के पास जाय”
क्या आप लोगों को योगी जी का ये डायलॉग याद है?
मैंने प्रभु श्रीराम के नाम पर ख़रीदी गई जमीनों में हुए सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार से संबंधित 13 दस्तावेज SIT को दिया,जिसमें मोदी का चंदा चंपत सीधे फँस रहा था।
लेकिन अख़बार… pic.twitter.com/WSmmJ5YEjG— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 12, 2026
उन्होंने आगे लिखा, मैं तो पहले ही कह रहा था “मोदी के द्वारा बनाये गये ट्रस्ट की जांच योगी नहीं कर सकते।” मेरे पास ज़मीन घोटाले से संबंधित 26 दस्तावेज है इनको लेकर कोर्ट जाऊंगा, मोदी योगी भ्रष्टाचारियों को बचाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें,देश के करोड़ों राम भक्त, राम द्रोहियों को सज़ा दिलाकर ही दम लेंगे।
साथ ही कहा कि, अगर जमीनों की जांच को शामिल करते हैं तो चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राय और पूर्व मेयर कोई भी नहीं बचेगा। ये बातें उनको बचाने वाले लोग जानते हैं। संजय सिंह ने आगे कहा, निर्माण की जांच हो, जहां पर 40-40 प्रतिशत कमीशन लेने की बात हुई है उसमें पीएम मोदी के सबसे करीबी नृपेंद्र मिश्रा तक का नाम आ जाएगा। इसके साथ ही कहा कि, इस ट्रस्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया है, जिसमें उन्होंने चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत अन्य लोगों को रखा। ऐसे में उनके द्वारा बनाए गए ट्रस्ट की जांच कोई नहीं कर सकता है।