1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Benefits of coconut oil: नारियल तेल लगाने से ही नहीं इसका सेवन करने से शरीर, बाल और स्किन को होते हैं कई गजब के फायदे

Benefits of coconut oil: नारियल तेल लगाने से ही नहीं इसका सेवन करने से शरीर, बाल और स्किन को होते हैं कई गजब के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर नारियल खाने से लेकर इसका पानी यहां तक की तेल का इस्तेमाल तक करने से कई गजब के फायदे होते हैं। नारियल तेल में कैल्शियम, पोटैशियम,विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व शरीर से लेकर बाल और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of coconut oil: पोषक तत्वों से भरपूर नारियल खाने से लेकर इसका पानी यहां तक की तेल का इस्तेमाल तक करने से कई गजब के फायदे होते हैं। नारियल तेल में कैल्शियम, पोटैशियम,विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व शरीर से लेकर बाल और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

आयुर्वेद में नारियल का तेल दवा का काम करता है। इसका स्वाद मीठा और ठंडा होता है। डेली एक चम्मच नारियल का तेल का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

नारियल तेल का सेवन करने से एनर्जी मिलती है शरीर एक्टिव रहता है। दिन भर एनर्जी बनाए रख सकता है।नारियल का तेल का सेवन करने से थकान और स्ट्रेस कम होता है। इसमें फैटी एसिड के कारण न्यूरोलॉजिकल फायदे होते है। इसका सेवन करने से मूड बेहतर होता है। साथ ही मेमोरी अच्छी रहती है।

नारियल का तेल थायराइड हार्मों के फंक्शन को सपोर्ट करता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार लाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है। पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं।

नारियल तेल स्किन को नम और ग्लोइंग बनाने में हेल्प करता है। इसका इस्तेमाल से दाग-धब्बे को दूर करता है। नारियल तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद है। नारियल का तेल बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। बालो की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...