1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत

nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत

nubia ने अपना नया स्मार्टफोन nubia A76 4G लॉन्च कर दिया है। फोन के प्रमुख फीचर्स इसे बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा वाला बजट 4जी स्मार्टफोन तलाश रहे यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बना रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

nubia A76 4G smartphone :  nubia ने अपना नया स्मार्टफोन nubia A76 4G लॉन्च कर दिया है। फोन के प्रमुख फीचर्स इसे बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा वाला बजट 4जी स्मार्टफोन तलाश रहे यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बना रहे हैं।

पढ़ें :- CCP अध्यक्ष सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम के बाद X पर डेब्यू, तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोवर्स

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए nubia A76 4G में 50MP का AI ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने बाकी दो कैमरा मॉड्यूल के रिजॉल्यूशन और उनके इस्तेमाल के बारे में जानकारी नहीं दी है।

बैटरी
बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 22.5W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

डिस्प्ले
nubia A76 4G में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन HD+ यानी 720p+ है। इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

कलर ऑप्शन
फोन तीन कलर ऑप्शन Carbon Black, Polar Grey और Sand Gold में पेश किया गया है।

पढ़ें :- OPPO Pad Mini : ओप्पो मिनी पैड भारत में लॉन्च, जानें डिस्प्ले और चिपसेट के साथ कीमत

चिपसेट
परफॉरमेंस के लिए nubia A76 4G में 1.8GHz ऑक्टा-कोर CPU वाला चिपसेट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर का नाम और अन्य हार्डवेयर डिटेल्स शेयर नहीं की हैं।

कीमत
nubia A76 4G की आधिकारिक कीमत और सेल डेट अभी शेयर नहीं की गई हैं।

 

 

पढ़ें :- Vivo Y600 इस दिन होगा लॉन्च , जानें कैमरा सेटअप और बैटरी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...