1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Benefits of Curd : रोजाना करें एक कटोरी दही का सेवन, आपको मिलेंगे कमाल के फायदे

Benefits of Curd : रोजाना करें एक कटोरी दही का सेवन, आपको मिलेंगे कमाल के फायदे

दही को पोषक तत्वों का पावरहाउस है, जिसके चलते दही खाने के फायदे बहुत है. जिसका रोजाना सेवन करने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। वहीं, दही की तासीर ठंडी होती है, जो न केवल आपके पेट को ठंडा रखती है बल्कि पेट की गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से दूर भी रखती है।

By santosh singh 
Updated Date

Benefits of Curd : दही को पोषक तत्वों का पावरहाउस है, जिसके चलते दही खाने के फायदे बहुत है. जिसका रोजाना सेवन करने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। वहीं, दही की तासीर ठंडी होती है, जो न केवल आपके पेट को ठंडा रखती है बल्कि पेट की गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से दूर भी रखती है।

पढ़ें :- अखंड सौभाग्य और आस्था का पर्व है हरियाली तीज का उत्सव, ​इस दिन​ मनाया जाएगा

दही एक डेयरी प्रोडक्ट है और डेयरी प्रोडक्ट को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना एक कटोरा दही खाते हैं तो शरीर को कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे मिलते हैं। दही का सेवन करने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने तक में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह आपको और भी कई बीमारियों से दूर रखने में मददगार होता है। आइये जानते हैं कि दही खाने के फायदे के बारे में और डायबिटीज के मरीजों को दही खाना चाहिए या नहीं।

अनिद्रा : रात में नींद न आने की परेशानी हो तो रोज खाने के साथ एक कटोरी दही का सेवन करें। धीरे-धीरे यह समस्या दूर हो जाएगी।

पाचन सकती बढ़ता है: दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। दूध जब दही का रूप ले लेता है तब उसकी शुगर एसिड में बदल जाती है। इससे पाचन में मदद मिलती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों को दही बहुत फायदा करता है।

पेट की गर्मी दूर करे: दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- क्या आप भी है सोया चाप से शौकीन , तो ये Viral-Video सोचने में मजबूर कर सकता है

पेट के रोग: दही के नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

दिल बीमारियों को रोकने की गजब की क्षमता: दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की गजब की क्षमता है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन सही बनाए रखती है।

हड्डियों की मजबूती: दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।

जोड़ों का दर्द: हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

 

पढ़ें :- सावन में रुद्राभिषेक का क्यों होता है खास महत्व, जानिए जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में विशेष अंतर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...