1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Health Care: इन तीन आदतों को डेली रुटीन में शामिल करके कंट्रोल कर सकते हैं शुगर

Health Care: इन तीन आदतों को डेली रुटीन में शामिल करके कंट्रोल कर सकते हैं शुगर

खराब जीवनशैली और खान पान की वजह से अधिकतर लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है और इसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है। बस लाइफस्टाइल और खान पान में बदलाव करके इसे कंट्रलो किया जा सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

खराब जीवनशैली और खान पान की वजह से अधिकतर लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है और इसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है। बस लाइफस्टाइल और खान पान में बदलाव करके इसे कंट्रलो किया जा सकता है।

पढ़ें :- Video Viral : वायुसेना अधिकारी की पत्नी से जबरन दुष्कर्म-धर्मांतरण, आरोपी के चंगुल से बचने लिए चीखती नजर आर ही है महिला,आरोपी मौलाना फरार

डायबिटीज के मरीजों को सब्जियों का सेवन खूब करना चाहिए, हर मील के लिए सुनिश्चित करें कि आपकी थाली सब्जियों से भरी हुई हो। संतुलित आहार बनाने के लिए आप उन्हें प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स और कार्ब्स के साथ मिलाएं जो स्वाभाविक रूप से आपके रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करता है।

डायबिटीज के मरीजों को अपने दिन की शुरुआत स्वस्थ वसा के साथ करनी चाहिए। ब्रेकफास्ट में भीगे हुए मेवे और बीजों से करें। इसके लिए आप पांच बादाम, दो अखरोट ,दो काली किशमिश खाएं। सुबह के नाश्ते में हेल्दी फैट्स के साथ करने से शुगर लेवल को कंट्रोल करती है और पूरे दिन एनर्जी का एहसास कराती है।

डाइट में इन्फ्यूज्ड वाटर शामिल करें, एक्सपर्ट के मुताबिक इन्फ्यूज्ड वाटर पीने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। इससे ब्लड शुगर बैलेंस रहता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्ते को पानी में डालकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें और दिन भर इसका सेवन करें। इससे आपके लीवर की सफाई होगी और यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार साबित होगा।

पढ़ें :- अंबाला में बाइक सवार तीन भाइयों को कैंटर ने मारी टक्कर, चालक फरार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...