1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ODI World Cup 2027 : वनडे विश्व कप कब से खेला जाएगा ? दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा आयोजन

ODI World Cup 2027 : वनडे विश्व कप कब से खेला जाएगा ? दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा आयोजन

ODI World Cup 2027 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2027 पुरुष वनडे विश्व कप के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। यह मेगा टूर्नामेंट 4 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

ODI World Cup 2027 : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2027 पुरुष वनडे विश्व कप के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। यह मेगा टूर्नामेंट 4 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट (ESPNcricinfo report) के अनुसार, इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड बैठक (ICC Board Meeting) में सहमति बनी थी, जबकि अंतिम मुहर जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली आईसीसी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में लगाई जाएगी।

पढ़ें :- रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के रिश्तों में खटास? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा, टीम इंडिया में भविष्य को लेकर अटकलें तेज

दक्षिण अफ्रीका में होंगे सबसे ज्यादा मुकाबले

जानकारी के मुताबिक, टूर्नामेंट के कुल 54 मैचों में से कम से कम 41 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियमों में खेले जाएंगे। वहीं, जिम्बाब्वे को आठ से 10 मैचों की मेजबानी मिलने की संभावना है, जबकि नामीबिया में तीन मैच आयोजित किए जाएंगे। जिम्बाब्वे में इस बार तीन वेन्यू होंगे। हरारे स्पोर्ट्स क्लब और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) के अलावा विक्टोरिया फॉल्स को भी मेजबानी सौंपी जाएगी। विक्टोरिया फॉल्स स्थित फाले मोसी-ओआ-टुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है।

24 साल बाद अफ्रीका में वनडे विश्व कप

यह टूर्नामेंट 2003 के बाद पहली बार अफ्रीका में आयोजित होने वाला पुरुष वनडे विश्व कप होगा। हालांकि दक्षिण अफ्रीका इससे पहले 2007 टी20 विश्व कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 विश्व कप की सफल मेजबानी कर चुका है।

पढ़ें :- VIDEO: रोहित शर्मा पर जय शाह बोले- हमारे कप्तान यहां बैठे हैं... मैं उन्हें कप्तान ही कहूंगा; रिएक्शन हुआ वायरल

14 टीमों के साथ वापसी करेगा टूर्नामेंट

2027 विश्व कप में फिर से 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 2019 और 2023 विश्व कप में केवल 10-10 टीमों ने भाग लिया था।

टूर्नामेंट का प्रारूप

14 टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा।

प्रत्येक समूह में 7-7 टीमें होंगी।

पढ़ें :- बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बनने के बाद बोले सौरव गांगुली- कहा खेल की बेहतरी के लिए करूंगा काम

दोनों समूहों से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी।

इसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।

मेजबान होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे प्रवेश मिलेगा, जबकि नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...